बंद रहेंगी शहर की सभी मदिरा दुकानें…जिला प्रशासन का आदेश…मतगणना पर रहेगी तीसरी आंख की रहेगी नज़र

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
  बिलासपुर—जिला प्रशासन ने 11 दिसम्बर को शहर की सभी मदिरा दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। मामले की जानकारी एक सप्ताह पहले ही कलेक्टर के आदेश की जानकारी आम जनता तक पहुंच चुकी है। आज रात्रि दस बजे के बाद 11 दिसम्बर को दिन रात तक शहर और आस पास की सभी मदिरा दुकानें  बंद रहेंगी। शराब दुकान 12 दिसम्बर को ही खुलेंगी।
                  जिला प्रशासन के निर्देश पर 11 दिसम्बर को बिलासपुर शहर और आस-पास की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने दुकान बंद रखने का फैसला शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन की मांग पर लिया है। आबकारी विभाग ने एक सप्ताह पहले ही मामले की जानकारी सभी दुकानों तक पहुंचा दिया है।
                                 मालूम हो कि 11 दिसम्बर को जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों की गिनती कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में किया जाना है। मतगणना का कार्य अधिकारिक रूप से सुबह 8 बजे से किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन की मांग पर 11 दिसम्बर को शहर और आस-पास की मदिरा दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम…मीडिया पर भी रहेगी नजर
                          मतगणना स्थल और आस पास जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता और सख्त इंतजाम कर रखे हैं। अभिकर्ता प्रत्याशी और मीडिया के लिए मौके पर पहुंंचने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की है। एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया था कि कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल तक मोबाइल, कैमरा या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकता है। मीडिया साथियों के लिए अलग से बैठने और समाचार संकलन की व्यवस्था की गयी है। मतगणना स्थल से दूर अलग से पंडाल लगाया गया है।
                                         मतगणना स्थल तक जाने वालों को मोबाइल,कैमरा या इलेक्ट्रानिक डिवाइस को मीडिया पंडाल में ही किसी विहीत अधिकारी के पास जमा करना होगा। बीच बीच में प्रत्येक राउन्ड के बाद मीडिया सेन्टर तक मतगणना की जानकारी दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी और परवेक्षकों ने किया व्यवस्था का मुआयना
              मतगणना के ठीक एक दिन पहले जिला निर्वाचन अधिकारी समेत जिम्मेदार अधिकारियों के साथ रिटर्निग अधिकारियों ने स्थल का मुआयना किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक व्यवस्था से लेकर सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी दी। लोगों को सख्त पहरे में मतगणना स्थल तक पहुंचने के बारे में बताया। एक एक प्रवेश द्वार की भी जानकारी दी। पुलिस व्यवस्था के बारे में भी बताया।
सीसीटीवी में कैद होगी कार्रवाई
                   मतगणना कार्य के अलावा अन्य एक एक गतिविधियों पर सीसीटीवी की नजर रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मानिटरिंग का भी कार्य किया जाएगा। मतगणना स्थल का वीडियोग्राफी भी किया जाएगा। पुलिस व्यवस्था की भी हमेशा नजर रहेगी।
close