मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा-प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कही कोई चर्चा नही,मैं ही अध्यक्ष हूँ

Shri Mi
1 Min Read

Madhya Pradesh, Assembly Election, Congress, Vachan Patraभोपाल। मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विराम लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की कोई बात नहीं है।और वे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष है।इस बारे में पिछले 2 दिनों में दिल्ली में किसी तरह की चर्चा नहीं हुई है।कमलनाथ ने दिल्ली दौरे से लौटते समय मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष न बदले जाने की बात मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इधर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने और उनका नाम तय होने की अटकलों को साजिश बताया।अजय सिंह ने कहा कि इस फर्जी खबर का प्रचार कैसे हुआ किसने किया इसकी जांच होनी चाहिए।मैं इस अफवाह में कहीं नहीं था।न मुझे इस बारे में मालूम है।

अजय सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली में अपनी पर्सनल काम से गया था।न कि पद के लिए।अजय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा यह फैसला राहुल गांधी करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close