दण्डाधिकारियों को सजग रहने का निर्देश

BHASKAR MISHRA

rajsav nirkhak adhikario ki baithak collector dwara (3)बिलासपुर–जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर अन्बलगन पी. ने 25 सितंबर को ईद-उल-जुहा और 26,27 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार एस.पी.वैद्य, सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर को ईदगाह और थाना क्षेत्र सिविल लाईन में तैनात किया गया है। तहसीलदार पी.सी.कोरी की ड्यूटी मदिना मस्जिद सिटी कोतवाली विसर्जन स्थल पचरीघाट जूना बिलासपुर में लगाई गयी है।

अतिरिक्त तहसीलदार जय उरांव चाटापारा मस्जिद कंपनी गार्डन के सामने थाना क्षेत्र सरकण्डा और विसर्जन स्थल सरकण्डा छठघाट की जिम्मेदारी दी गयी है। नायब तहसीलदार नरेन्द्र बंजारा पुलिस नियंत्रण कक्ष थाना क्षेत्र और विसर्जन स्थल तोरवा में अपनी ड्यूटी बजाएंगे।

इसी तरह नायब तहसीलदार प्रेम लता डहरिया को तारबाहर मस्जिद और थाना क्षेत्र तारबाहर में निश्चित तारीख तैनात रहेंगी।

close