तखतपुर(टेकचंद कारडा)।भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया पार्टी सदस्यता अभियान नया बस स्टैंड में किया गया। इस अभियान को शुभारंभ करने के लिए पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा वर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।नया बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अभियान के दौरान हर्षिता पांडेय ने कहा कि राष्ट्र हित के लिए काम करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना गौरव की बात है।
आज हम इस पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ कर लोगों को भाजपा से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।सभी को राष्ट्रीय हित की पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहिए सुधा वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन का महत्व है।
राष्ट्रहित के लिए संगठन कार्य करता है श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर की स्वायत्तता के लिए बलिदान दिया।आज के इस कार्यक्रम में 50 से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की यह अभियान 6 जुलाई से 11अगस्त तक चलेगा तखतपुर में आज अभियान की शुरुआत की गई।
सदस्यता अभियान के पश्चात भाजपा के सदस्यों ने पार्टी कार्यालय में पांच वृक्ष लगाकर महीने भर वृहद वृक्षारोपण का संकल्प लिया हर्षिता पांडेय ने भाजपा के सभी सदस्यों से संकल्प दोहराया कि हम सभी हरियल तखतपुर बनाने के लिए वृक्षारोपण करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप तोलानी एवं प्रदीप कौशिक,अजय देवागन ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय मंडल महामंत्री प्रदीप कौशिक कृष्णकुमार साहू अजय देवांगन लव पांडेय सुरेश पाठक दिलीप तोलानी ईश्वर देवांगन विकास पांडेय मुकेश ताम्रकार अजय यादव विश्वनाथ यादव नैनलाल साहू राजेश सोनी मनोज बंटी तिवारी नर्मदा धुरी गिरधारी मोनू सेमर कुकरेजा प्रेम सिंगरौल उमाशंकर सिंगरौल शिव देवांगन चंद्रकांत द्विवेदी विनोद कुमार कौशिक कोमल ठाकुर दिनेश साहू सुरेन्द्र सोनी सूरज साहू गोरे लाल साहू रामकुमार सिंगरौल सहदेव सिंगरौल बसंत सोनी आशीष वैष्णव ओंकार सोनी आनंद साहू विशाल ठाकुर कौशल साहू मनेंद्र तिवारी राजेन्द्र कौशिक अमृत लाल यादव शोभाराम सिंगरौल अशोक गुप्ता जनक पटेल तुलसी राम यादव ज्योति मिश्रा मालती यादव यशोदा ठाकुर सहित मंडल के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे