कांकेर में स्वछता अभियान, विधायक शोरी की पहल पर जनभागीदारी से मिल रही कामयाबी

Shri Mi
2 Min Read

कांकेर।विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों एवं शासकीय कार्यालय के परिसरों का प्रत्येक शनिवार को जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य मार्ग तक दोनों ओर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिवक्ता, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भागीदारी निभाई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विधायक श्री शोरी एवं कलेक्टर श्री चौहान ने स्वच्छता के दौरान कलेक्ट्रेट के सामने तालाब का निरीक्षण कर उसके सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव बनाने तथा दुकानों के सामने कचरा एवं गंदगी होने पर संबंधित के विरूद्ध जुर्माना लगाने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए।

सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता अभियान शुरू किया जाकर कलेक्ट्रेट से मुख्य मार्ग तक सड़क के दोनों किनारे की साफ-सफाई की गई। जिसमें विधायक शिशुपाल शोरी, कलेक्टर के.एल. चौहान, पार्षद पप्पू मोटवानी, विजय यादव, एल्डरमेन उदय शर्मा एवं सोमेश सोनी, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष दिलीप खटवानी, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष के.डी. मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, उद्यान विभाग के सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, पत्रकार सहित आम नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। आगामी शनिवार को घड़ी चौक के आसपास सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close