गौठान में मर गयी 25 गाय…कुछ को दफनाया,कुछ को बहाया…लीपा पोती शुरू…CEO ने कहा 15 की मौत…जिला कांग्रेस देगी पीसीसी को रिपोर्ट

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र सोन लोहर्सी के गौठान में गायों की मौत की संख्या 25 हो गयी है। गायों को जमीन में दफनाने के साथ खारंग नदीं मे बहाया भी गया। इसके पहले जनता और मीडिया को वस्तुस्थिति को जानकारी हो..अधमरी गायों को भी प्रशासन के नुमाइंदों ने या तो जमीन में गाड़ दिया या फिर खारंग नदी की गोद में डाल दिया। बहरहाल शासन ने गायों को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया है। जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि मरने वाली सभी गाय उम्र दराज थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ पचपेढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के सोन लोहर्सी स्थित गौठान में 22 गायों की मौत दिन भर चर्चा का विषय रहा। शाम होने तक मरने वाली गायों की संख्या बढ़कर 25 हो गयी। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ रीतेश अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ डीआर जोगी, एसडीएम मोनिका मिश्रा, उप संचालक पशु विभाग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश भी दिया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

कांग्रेस की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस सचिव रवि श्रीवास, ब्लाक अध्यक्ष शंकर यादव समेत अन्य कई कांग्रेस मौके पर पहुंच गए। कांग्रेसियों ने हालात का जायजा लिया। घटना को शर्मनाक बताया। लहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट को ध्वस्त करने की साजिश हुई है। जल्द ही जांच के बाद गंदा चेहरा बेनकाब होगा।

                     विजय केशरवानी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। इस समय रायपुर में हूं। जानकारी मिली है कि गौठान में 25 गायों की मौत हुई है। हमने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर मामले में जांच को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम में शामिल ब्लाक अध्यक्ष शंकर यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि श्रीवास और पाण्डेय को शामिल किया गया है। टीम दो दिन के अन्दर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट में पता लगाया जाएगा कि गायों की मौत की वजह क्या है। उन्हें चारा दिया गया था या नहीं। मरने वाली गायों की उम्र क्या है। क्या इसके पीछे कोई साजिश है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के हवाले किया जाएगा।

15 उम्रदराज गायों की हुई मौत..

           वहीं मामले में जनपद पंचायत सीईओ डीआर जोगी ने कहा कि पचपेढ़ी थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मरने वाली गाय उम्र दराज थीं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि गायों की मौत की असली वजह क्या है। जोगी ने इस बात से इंकार किया कि अधमरी गायों को खारंग में बहाया गया है। पंच सरपंच से पुलिस पूछताछ होगी। मामले को कलेक्टर के सामने पेश किया जाएगा। जोगी ने यह भी बताया कि 15 उम्रदराज गायों की मौत हुई है। ज्यादातर गाय कमजोर और रोगी थीं.कुछ को दफनाया..कुछ को बहाया
प्रदेश कांग्रेस सचिव रवि श्रीवास और कांग्रेस नेता शंकर यादव समेत कई ग्रामीणों ने मौके का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व विधायक को बताया कि गायों की मौत भूख से नहीं हुई है। लेकिन मौत के पीछे जरूर बड़ी साजिश है। मौत की खबर के बाद स्थानीय प्रशासन ने आनन फानन में मरने वाली सभी गायों को जमीन में दफना दिया है। कई गायों की सांसे चल रही थी..आम जन के आक्रोश से बचने खारंग नदीं में बहा दिया गया है।

कलेक्टर से करेंगे जांच की मांग..सीएम को करेंगे रिपोर्ट
 पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने बताया कि गौठान में गायों की मौत के लिए स्थानीय प्रशासन की लापरवाही सामने आयी है। लहरिया ने आरोप लगाया कि कुछ अमन पंसद विरोधियों ने ही एक साथ गायों को मौत के घाट उतारा है। कलेक्टर से मांग करेंगे कि गायों की मौत के कारणों की जांच हो। हत्यारे के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मामले को दो दिन बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सामने रखूंगा। बताउंगा कि किस तरह ड्रीम प्रोजेक्ट को पलीता लगाया जा रहा है। यह भी जानकारी दूंगा कि सोन लोहर्सी में गायों को मौत के घाट उतारा गया है।

close