रायपुर।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जन्मदिन परमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट में लिखा ह।“भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में मेरे साथी राजनांदगाँव विधायक डॉ रमन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ “सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए लिखा है- “ईश्वर आपको स्वस्थ रखे एवं दीघार्यु प्रदान करे”
भूपेश बघेल ने ग्यारह बजकर चालीस मिनट पर अपना बधाई संदेश डॉ रमन सिंह को दिया था।जिसके जवाब मे देर शाम करीब सवा आठ बजे डॉ रमन बधाई संदेश स्वीकारते हुए ट्वीट कर लिखा कि-शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत धन्यवाद भूपेश बघेल जी।
बता दे कि 15 अक्टूबर 1952 को कवर्धा मे डॉ रमन सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने बी.ए.एम.एस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसीन) की उपाधि हासिल की है। इनकी पत्नी का नाम वीणा सिंह है। इनके दो बच्चे हैं, बेटा अभिषेक सिंह और बेटी अस्मिता सिंह। अभिषेक सिंह राजनांदगांव से सांसद रह चुके हैं। रमन सिंह सर्वाधिक 15 साल तक लगातार प्रदेश के सीएम रहे। वर्ष 2018 में विधानसभा में बीजेपी की हार के बाद इन्होंने त्याग पत्र दे दिया था।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है।
उन्होंने ट्वीट कर पूर्व सीएम को बधाई दी है। शाह ने लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष @drramansingh जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। डॉ. रमन सिंह जी ने जिस अथक परिश्रम और ईमानदारी से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा की वह हम सभी के लिये प्रेरणीय है। आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु हूँ ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत धन्यवाद @bhupeshbaghel जी। https://t.co/bd1B9WhZrt
— Dr Raman Singh (@drramansingh) October 15, 2019
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष @drramansingh जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
डॉ. रमन सिंह जी ने जिस अथक परिश्रम और ईमानदारी से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा की वह हम सभी के लिये प्रेरणीय है। आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु हूँ ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 15, 2019