ठाकुर बलराम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि, कहा – छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व श्री ठाकुर के सुपुत्र आशीष सिंह से दूरभाष से बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर का निधन छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति है। सीजीवालडॉटकॉम के Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

उल्लेखनीय है कि बलराम सिंह ठाकुर तखतपुर से दो बार विधायक रहे और दो बार बिलासपुर नगर निगम के महापौर रहे। वे रतनपुर महामाया मंदिर के अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में उनकी पुत्रवधु श्रीमती रश्मि सिंह तखतपुर से विधायक है। श्री ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close