बिलासपुर। राज्य शासन ने निहारिका बारिक भा.प्र.से. (1997) को केन्द्रीय प्रतिनियिुक्ति से लौटने पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया है। सोनमणि बोरा, भा.प्र.से. (1999) आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त, सचिव छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही इन्हें सचिव छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now