बिलासपुर— चकरभाठा पुलिसने घर के आंगन से बोलेरो लेकर फरार आरोपी को घेराबन्दी कर हिरासत में लिया है।
एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि चकरभाठा निवासी हरजीत सिंह ने 19 जुलाई की सुबह थाना पहुंचकर बताया कि किसी ने उसके आंगन से बोलेरो पार कर दिया है। बोलेरो का नम्बर mrpr 10 F 3286 है। वाहन की चोरी सुबह 5 बजे के आसपास हुई है।
शिकायत के बाद अलग अलग थानो की टीम को अलर्ट किया गया। बिना समय गंवाए गाड़ी का पीछा किया गया। इसी दौरान बोलेरो को हुण्डई शो रूम के सामने देखा गया। पुलिस को देखते ही चोरी का आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगा। घेराबन्दी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम गोविन्द शंकर सिंह बताया। गोविन्द ने बताया कि वह एसईसीएल कालोनी थाना कोतवाली कोरबा का रहने वाला है। आरोपी ने बोलेरो की चोरी करना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया।