एक्स आर्मीमैन के घर से 12 लाख की चोरी…खिड़की तोड़कर घुसे चोर…ग्राहकों के किश्त पर भी किया हाथ साफ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—भारतीय नगर स्थित पूर्व सैनिक के घर में चोरों ने लम्बा हाथ मारा है। सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने सोना चांदी समेत 12 लाख रूपए पर हाथ साफ किया है। पीड़ित एक्स आर्मी मैन एलआईसी एजेन्ट है। घटना 24 सितम्बर की शाम की है। एलआईसी एजेन्ट एस.एन.सिंह घटना के दौरान रतनपुर स्थित महामायी का दर्शन करने गए थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              24 सितम्बर की शाम को भारतीय नगर स्थित एक्स आर्मी मैन के घर में धावा बोलकर चोर ने लम्बा हाथ मारा है। एक्स आर्मी मैन एलआईसी एजेन्ट है। घटना करीब शाम 5 से साढ़े आठ बजे के बीच की है। इस दौरान एस.एन.सिंह महामाया का दर्शन करने रतनपुर गए थे। करीब 9 बजे रतनपुर से घर पहुंचे। उन्होने देखा की घर अन्दर सामान विखरा हुआ है। खिडकी भी टूटी हुई है।

                घर के अन्दर हालात को देखते ही उन्हें अहसास हो गया कि चोरों ने हाथ साफ किया है। उन्होने घटना की जानकारी तत्काल सिविल लाइन थाने को दी। पुलिस पड़ताल के बाद आज एस.एन.सिंह ने दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइन थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है। एस.एन.सिंह ने पुलिस को बताया कि घर लौटने के बाद देखा कि घर सामान अस्त व्यस्त है। घर में रखीं चारो आलमारियां टूटी हुई हैं।

                                   एसएन सिंह के अनुसार आलमारी में करीब 11 लाख रूपए का आभूषण रखा था। चोरों ने पार कर दिया है। इसके अलावा आलमारी में रखे एक लाख रूपए को भी पार कर दिया है। नगद राशि ग्राहकों की एलआईसी किश्त थी।

                   पुलिस ने एस.एन.सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी एक हो या इससे अधिक जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close