रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी) पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम गांधी मैदान में आयोजित दही हांडी फोड़ उत्सव में शामिल हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण सेजिले व प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। और प्रतियोगिता में शामिल प्रति भागियों को पुरस्कृत भी वितरण किया। रामविचार नेताम ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हमारे सनातन संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है इस पवित्र परंपरा के अनुरूप देश और दुनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नेताओं ने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जो महत्वपूर्ण शिक्षा दी है,उसे हम सबको आत्मसात करने की जरूरत है उन्होंने जिन बातों का उपदेश दिया,उन्हें स्वयं भी जीया वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण ने सबसे बड़ी शिक्षा भी दी थी कि अधर्म और अन्याय के खिलाफ युद्ध करना ही धर्म है। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद गुप्ता कन्हैया लाल अग्रवाल अनूप तिवारी बजरंग गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता सुनील गुप्ता शैलेश कुमार गुप्ता श्रवण यादव विक्रम गुप्ता दयाल विश्वास सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।