1 सप्ताह और लॉक रह सकता है जिला,आगे बढ़ेगा लॉकडाउन…

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।जिले में लॉकडाउन 6 मई की सुबह 6 बजे तक है। इसे बढ़ाया जाना तय है। प्रशासन का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहरखतरनाक रूप धारण कर चुकी है। संक्रमण के साथ ही मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।लॉकडाउन के बाद भी प्रभावी असर होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसलिए जिले वासियों को फिलहाल 15 मई तक घरों में लाक रहना होगा। मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी और राहत के साथ जिले में चौथी बार लगाए जा रहे हैं लॉकडाउन में बाजार खुलने की संभावना नहीं है और बाकी सभी बंदिशें लागू रहेंगी। जो अभी भी जारी है। बीते दिनों लॉकडाउन में जो प्रतिबंधित है वह पूरी तरह लागू रहेंगे यानी न बाजार खुलेंगे और ना ही लोग सड़कों पर बेवजह निकल पाएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

थोक फल सब्जी मंडी के साथ ही किराना दुकान और सभी बाजार बंद रहेंगे।हालांकि पहले की तरह ठेलो में फल सब्जी किराना के साथ नॉनवेज मिल सकेगा। जिले में घोषित लॉकडाउन के दौरान 6 मई के बाद किसानों और खेती से जुड़े दुकान और सामान छूट दी जा सकती है। दरअसल खेतों में यह समय रवि फसलों की कटाई का है जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन लोगों के बीच एपीएमसी कृषि मंडियों को थोड़ी ढील देने का फैसला ले सकता है। लॉकडाउन के बाद से जिले की स्थिति पर गौर करें तो संक्रमण की स्पीड धीमी होने की बजाय तेज हुई है।

पॉजिटिव संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मौत का आंकड़ा भी चौंकाने वाला है। रोजाना करीब 12 सौ से अधिक संक्रमित और 40 से अधिक मौतें हो रही हैं। बाजार बंद होने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं । बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close