सड़क हादसे में एक हेडमास्टर की मौत

Shri Mi
1 Min Read

जांजगीर चांपा। आज सुबह हुये भीषण सड़क हादसे में एक हेडमास्टर की मौत हो गई है। मृतक हेडमास्टर का नाम अजय कुर्रे 32 वर्ष था।जनकारी के मुताबिक, घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतक हेडमास्टर कटघरी के मीडिल स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह 11 बजे के बीच वो अपने बीमार पिता को देखने के लिए पचरी गांव मोटर सायकल से निकले थे। इसी दौरान जब वो अकलतरा मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफतार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि हेडमास्टर का शव ट्रक के पहिए में फंसकर बुरी तरह से टुकड़े हो गये। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहिए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीँ इस दुखद घटना की खबर मिलने के बाद अब शिक्षक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close