संजय कुमार होंगे हाईकोर्ट के 15 वे जज…अनुशंसा के एक साल बाद राष्ट्रपति ने लगााई मुहर…दो साल तक देंगे सेवा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– केन्द्र सरकार ने छतीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए एक नए जज के नाम का एलान किया है। केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस आशय का आदेश आज जारी कर नाम का एलान किया है। केन्द्र शासन से जारी आदेश के अनुसा्र संजय कुमार जायसवाल को छतीसगढ़ हाईकोर्ट का नया जस्टिस बनाया गया है। जानकारी देते चलें कि इस समय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कुल 14 न्यायाधीश है। नए जस्टिस को मिलाकर न्यायाधीशों की सख्या अब बढ़कर पन्द्रह हो गयी है।
 केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया जज दिया है। हाईकोर्ट में नए जज के नाम के एलान के बाद संख्या बढ़कर पन्द्रह हो गयी है। बताते चलें कि संजय कुमार जायसवाल को जस्टिस बनाने के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो वरिष्ठ जजों के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 को रिकमंडेशन भेजा था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सहमति देते हुए केंद्र सरकार को अवगत कराया। केंद्र सरकार के आईबी और सम्बंधित विभागों ने वेरिफिकेशन के बाद नाम पर सहमति के लिए राष्ट्रपति को भेजा था।
 
राष्ट्रपति की सहमति और आदेश मिलने के बाद आज केंद्र सरकार के विधि एवम् न्याय मंत्रालय के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप ने आशय के आदेश जारी किया है। आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त जज के रूप में छतीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया है। संजय जायसवाल की नियुक्ति से हाईकोर्ट में अब  जंज की संख्या 15 हो गयी है।
नए जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की नियुक्ति बेंच कोटे से हुई है। वर्तमान में दुर्ग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं।पूर्व में छतीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल न्यायिक भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी उम्र 58 वर्ष है।  जब वह 57 साल के थे नियुक्ति की अनुशंसा की गई थी।
जानकारी देते चलें कि छतीसगढ़ हाईकोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीश के पदों की संख्या 22 है। जायसवाल की नियुक्ति से अब 15 जस्टिस सेवा देंगे। जजों की बढ़ रही संख्या लम्बित मामलों के लिहाज से भी बेहतर माना जा रहा है।
close