भारी मात्रा में शराब बरामद…अरपा नदी के तट पर आरोपियों ने छिपाकर रखा था देशी दारू…पुलिस ने खोद कर बाहर निकाला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपियों  को पकडा है। आरोपियों  के पास से करीब 34 लीटर महुआ शराब बरामद  हुआ है। पकड़े गए आरोपियों का नाम लक्ष्मण पटेल और नकुल पटेल है। दोनो कुम्हार पारा पोडी के रहने वाले हैं।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम पोडी पर्थराघाट अरपा नदी के किनारे अलग-अलग स्थान पर 2 व्यक्ति कच्ची महुआ शराब की ब्रिकी करने शराब स्टाक में रखे हैं। जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर संदेहियों को पकडा गया। आरोपियों ने अपना नाम लक्ष्मण पटेल नकुल पटेल निवासी पोडी होना बताया।
आरोपियों से अरपा नदी के किनारे छिपाकर रखी गयी शराब को बरामद किया गया। लक्ष्मण पटेल से 24 लीटर और नकुल पटेल से 10 लीटर मिलाकर कुल 34 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ है। दोनो के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) 59 (क) के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनो को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।  
close