यहां से मिला गांजा का जखीरा…पुलिस ने छज्जा तोड़कर निकाला…आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सकरी पुलिस ने 20 (बीः एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा के साथ महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से करीब 36 किग्राग्राम  गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 1,75,000 रूपयों से अधिक है।गिरफ्तार महिला का नाम रीतू कौशिक निवासी बंधवापारा है।
आईपीएस संदीप पटेल की अगुवाई में सकरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम ऋतु कौशिक है। संदीप पटेल के अनुसार मुखबीर ने बताया कि बंधवापारा सकरी निवासी ऋतु कौशिक अपने घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखी है। और लगातार बिक्री भी कर रही है। 
जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर सकरी पुलिस ने बंधवापारा सकरी स्थित महिला के ठिकाने पर धावा बोला। जांच पड़ताल के दौरान आरोपिया के घर स्थित किचन एक बोरे में करीब 38 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 1,75,000 रूपयों से अधिक है। एनडीपीएस 20 (बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close