भाजपा,कांग्रेस और जोगी..एक सिक्के के दो पहलू..आम आदमी पार्टी का आरोप..मिलकर खातें हैं तीनों पार्टी के नेता

images (1)बिलासपुर–एक नवम्बर से 20 नवम्बर के बीच आम आदमी पार्टी ने संकल्प यात्रा का एलान किया है। संकल्प यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक सचिन की अध्यक्षता में संकल्प यात्रा की रणनीतियों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान केन्द्रीय पर्यवेक्षक सचिन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श भी किया। सचिन ने बताया कि छत्तीसगढ़ जनता का दुर्भाग्य है कि यहां राजनीति नहीं बल्कि घोटालों को दबाने की रणनीति तैयार होती है। ऐसा करने में प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियां माहिर हैं।

Join WhatsApp Group Join Now

                           आम आदमी प्राटी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक सचिन सिंह ने स्थानीय नेताओं के साथ बिलासपुर विधानसभा में संकल्प यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर गंभीर है। हमारी सबसे बड़ी पूंजी पार्टी का वसूल है। पार्टी की नीयत साफ है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी राजनैतिक रूप से लगातार मजबूत हो रही है।

                           सचिन ने प्रदेश की दोनो बड़ी पार्टियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस के नेता प्रदेश की किस्मत की वजाय अपनी किस्मत चमका रहे हैं। जनता आज भी वहीं खड़ी है जहां पहले थी। प्रदेश में भय भूख और दहशत का माहौल है। एक दूसरे को कोसने वाली कांग्रेस, भाजपा और जोगी पार्टी के नेता आपस में नूरा कुश्ती का खेल खेल रहे हैं। भ्रष्टाचार का पैसा तीनों में बराबर बंट रहा है।

                           बैठक के दौारन  सचिन सिंह ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने संकल्प पत्र को लेकर गंभीर है। सरकार बनने पर धान का समर्थन मूल्य 2600 रूपए कर दिया जाएगा। प्रत्येक किसान परिवार से एक व्यक्ति को काम दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद किसान,मजदूर,महिला सुरक्षा,शिक्षा,स्वास्थ्य की स्थिति में गुणात्मक सुधार किया जाएगा। घोटालेबाजों को नहीं बख्शा जाएगा। घोटालों की जांच होगी। आदिवासी,दलित और किसानों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय मिलेगा।

बिलासपुर विधानसभा में दो दिन की संकल्प यात्रा

               मंगला चौक में आयोजित पार्टी बैठक में सचिन सिंह ने संकल्प यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि यात्रा एक और दो फरवरी को दोपहर 12 बजे मंगला चौक से शुरू होकर बिलासपुर विधानसभा के  विभिन्न चौक चौराहों और गलियों से होते हुए शाम 6 बजे मंगला चौक स्थित पार्टी कार्यालय के सामने खत्म होगी। यात्रा के दौरान पार्टी नेता भाजपा,कांग्रेस और जोगी कांग्रेस की एक गतिविधियों की जानकारी देंगे। जनता से सीधा संवाद भी करेंगे।

                                  बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक सचिन सिंह के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री भानुप्रकाश चन्द्रा,बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष जसबीर सिंह समेत दिलदार सिंह,मिलन दिवान,महेन्द्र सिंह,अभय शर्मा ,रवि यादव, इरफान सिद्धिकी,घनश्याम कौशिक, अब्दुल अजीत समेत आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

close