करीब 26 लीटर शराब जब्त..सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई..बाप पेटा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..मदिरा के साथ बुलेट और यामहा फ्रेजर बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण में अवैध शराब बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है। आरोपियों से 2 बाइक समेत करीब 26 लीटर शराब जब्त किया है। दोनों जगह से पकडे गए तीन आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59 का अपराध दर्ज किया गया है। 
 
               सिरगिट्टी थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि शराब की बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर धर पकड़ किया जा रहा है। इसी क्रम में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर शराब परिवहन करने वालों को पकड़ा गया है। मुखबीर से जानकारी मिली कि दो अलग अलग मामलों में बुलेट और एक यामहा मोटरसायकल से भारी मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है।
 
            जानकारी मिलते ही तत्काल अलग अलग टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया। एक टीम को बन्नाक चौक और दूसरी को गोविन्दनगर के पास घेराबन्दी कर आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया गया। बन्नाक चौक पर घेराबन्दी कर बुलेट को रुकवा कर जांच पड़ताल की गयी। प्लास्टिक के बैग में करीब 18 लीटर शराब शराब बरामद किया गया।  गोविन्दनगर में पुलिस टीम ने यामाहा फ्रेजर मोटरसायकल सवार को घेराबन्दी कर धर दबोचा। आरोपी के पास से करीब 6 लीटर से अधिक शराब पाया गया। दोनो ही मामलों में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर आबकारी अधिनियम के तहतअपराध दर्ज किया गया। 
 
                बुलेट क्रमांक सीजी 10 एटी 764 से शराब परिवहन करने करने वाले दोनो आरोपी मालिक राम वर्मा और अमन वर्मा को हिरासत में लिया गया।  दोनो नयापारा सिरगिट्टी के रहने वाले हैं। दोनो के पास से करीब 19 लीटर शराब बरामद हुआ। दोनो नयापारा वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले है।पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके है। मालिकराम  और अमन वर्मा का बाप बेटे का सम्बन्ध है।
 
                       पुलिस कार्रवाई में गोविन्दनगर में घेराबन्दी कर यामहा फ्रेजर मोटरयाकल सवार नागेेश्वर ध्रुव को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कुल 35  पाव मात्रा करीब 7 लीटर देशी मदिरा प्लेन को जब्त किया है। नागेश्वर भी नयापारा वार्ड क्रमांक 11  का रहने वाला है।
 
       पुलिस ने दोनो ही मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का अपराध दर्ज किया है। दोनो ही मामलों में करीब 26 लीटर शराब समेत बुलेट और यामहा को जब्त किया गया।
 
                    दोनो कार्रवाई में सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत , आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान,  कमलेश शर्मा का सक्रिय योगदान रहा।
close