बिलासपुर की फरार दुल्हन जयपुर जेल में पायी गयी .प्रोडक्शन वारंट.गिरफ्तार कर लाया गया बिलासपुर

Editor
1 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने राजस्थान से लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन बिलासपुर स्थित नूतन चौक निवासी सीनियर सिटीजन को ठगने के बाद फरार थी। इसी तरह के एक अन्य मामले आरोपी दुल्हन राजस्थान स्थित जयपुर जेल में बन्द थी।
 
             सरकन्डा पुलिस के अनुसार आरोपी दुल्हन बिलासपुर में शादी का झासा देकर पीडिच को पहले तो निशाना बनाया। इसके बाद वह फरार हो गयी। शिकायत के बाद छानबीन के दौरान फरार दुल्हन की पता साजी की गयी। जानकारी के बाद आरोपी आशा शर्मा को गिरफ्तार करने पुलिस भोपाल और सागर भी गयी। इसी उसके दो लडकों को गिरफ्तार किया गया।
 
                पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आशा शर्मा मूल रूप से सागर की रहने वाली है। इसके पहले भी उसने शादी के बहाने लूट को अंजाम दिया है। इन दिनों ऐसे ही एक मामले में राजस्थान स्थित जयपुर जेल में सजा काट रही है।
 
                            इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने आशा शर्मा को गिरफ्तार करने राजस्थान पहुंची। जेल में बंद लुटेरी दुल्हन को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।
close