सीएम पर अभद्र टिप्पणी..आम आदमी नेता पर अपराध दर्ज..कांग्रेसियों ने की कार्रवाई की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-फेसबुक वाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और पोस्ट साझा करने वाले व्यक्ति पर जगलपुर जिला कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराया है। जिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि व्यक्ति आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी है। 
 
         जगलपुर के बोधघाट थाना पहुंचकर जिला कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं ने आम आदमी पार्टी पदाधिकारी पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिला कांग्रेस विभाग के नेताओं ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी पदाधिकारी विवेक शर्मा फेसबुक और सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र पोस्ट किया है। गाली गलौच वाली टिप्पणी साझा किया है।
 
                  मामले में प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप ने बताया कि फ़ेसबुक में जगदलपुर के विवेक शर्मा ने की है। विवेक शर्मा आम आदमी पार्टी का सक्रिय पदाधिकारी है। प्रदेश कांग्रेस विधि के अध्यक्ष संदीप दुबे ने जानकारी दी कि जिला के कांग्रेस विधि विभाग के नेताओं को निर्देश दिया है कि थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
 
                कांग्रेस नेताओं ने विवेक शर्मा के खिलाफ बोधघाट थाना में अपराध दर्ज कराया दिया है। थाना प्रमुख को कांग्रेस नेताओं ने पोस्ट और टिप्पणी की फोटो काफी भी दिया है। यदि आरोपी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है। विधि विभाग के नेता इसके बाद उचित कदम उठाने को तैयार हैं।
 
close