गांजा के साथ पकड़ाया आरोपी…मोबाइल दुकान का नौकर गिरफ्तार…आरोपी से पचास हजार का एसेसरीज बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया। जबकि बिल्हा पुलिस ने मोबाइल दुकान में चोरी किए जाने के जुर्म में दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस ने आपरेशन निजात अभियान के दौरान आरोपी को करीब डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विमल कश्यप बहतराई थाना सरकन्डा का रहने वाला है। आरोपी को मुखबीर की सूचना पर छानबीन के दौरान करीब डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। एनडीपीएस 20 का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
 
मोबाइल दुकान का नौकर पकड़ाया
पुलिस ने मोबाइल दुकान से सामानों की चोरी का पर्दाफाश किया है। चोरी में शामिल आरोपी विनोद कुमार निर्मलकर को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी से सामान भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिल्हा  स्थित वार्ड क्रमांक तीन का रहने वाला है।
बिल्हा पुलिस के अनुसार बिल्हा क्रमांक तीन निवासी आकाश नवानी ने 17 जून को चोरी  की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि मोबाईल दुकान का संचालन करता है। दुकान में विनोद निर्मलकर काम करता था। कुछ दिनों पहले दुकान से मोबाईल और एसेसरीज स्मार्ट वाच, नेकबैंड, ईयर बड्स, पावर बैंक, ईयर फोन कीमती करीबन 50000 की चोरी किया।  अपराध दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि विवेचना के दौरान टीम ने विनोद निर्मलकर को धान मंडी परिसर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का अपराध कबूल किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
close