ग्वालियर में पकड़ाया हवस का आरोपी…अपरहण, बलात्कार, पास्को का अपराध दर्ज…नाबालिग लड़की माता पिता के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने शादी का प्रलोभन और प्रेम जाॅल मे फॅसा कर दैहिक शोषण के आरोपी को ग्वालियर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।मामले में 12 मई को नाबालिग पीड़िता की मां ने सिरगिट्टी थाना में अपराध दर्ज कराया था। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। आरोपी प्रेम कुमार शर्मा उर्फ रिंकू पोडी भाठा थाना अकलतरा का रहने वाला है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 12 मई 2023 को थाना पहुनंचकर नाबालिग लड़की की मां ने बेटी की अपहरण किए जाने का अपराध दर्ज कराया। रिपोर्ट में पीडित मां ने बताया कि 9 मई 2023 की शाम 5 बजे के आसपास काली मंदिर तिफरा के पास से अज्ञात व्यक्ति बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।
आरोपी की पतासाजी के दौरान सायबर सेल से जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की इस समय वालियर मध्यप्रदेश में है। नाबालिग इस समय जांजगीर जिले के गांव पोड़ीभाठा थाना अकलतरा निवासी प्रेम कुमार शर्मा उर्फ रिंकू के साथ है।
पतासाजी के बाद ग्वालियर जिले के डबरा गांव स्थित एक किराये के मकान से नाबालिग को बरामद किया गया। पीडिता का सीआरपीसी की धारा 161 के तहत बयान दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि प्रेम कुमार शर्मा ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार और लगातार शारीरिक शोषण किया। 
पूछताछ में प्रेम कुनमार ने भी पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366(क) 376 और 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। विधिवत् गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है। जबकि नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंपा गया है। 
            कार्रवाई में थाना प्रभारी सिरगिट्टी पौरूष पुर्रे, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया, अशोक कोरम और  विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।
close