भोपाल में पकड़ाया बलात्कार का आरोपी…नाबालिग का अपहरण कर बनाया संबध..लड़की ने बताया कि दिया शादी का झांसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में फरार आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान बरामद लड़की ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपहरण किया। अपहरण से पहले बाद में शारीरिक संबध बनाया। और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। आरोपी रामनाथ यादव उमरिया थाना बिल्हा का रहने वाला है।
 बिल्हा पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को थाना पहुंच पीडित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लडकी 20 जुलाई की दोपहर दो बजे घर से फोटो खिंचाने बिल्हा गयी। इसके बाद घर नही लौटी। पीड़ित ने यह भी बताया कि नाबालिक बेटी का अपहरण किया गया है। 
मामले में तत्काल अपराध दर्ज किया गया। मामले को विवेचना में लड़की की पतासाजी शुरू हुई। सायबर सेल से जानकारी मिली कि नाबालिग इस समय भोपाल मध्यप्रदेश में है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा देवेश सिंह राठौर की टीम भोपाल पहुंची। 
भोपाल में आरोपी रामनाथ यादव से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपहरण और बलात्कार का अपराध कबूल किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 375 और पाक्सो एक्ट 4, 6 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफतारी के बाद न्यायालय को सुपुर्द किया गया है। 
close