नाबालिग को घर से भगाया…आरोपी गिरफ्तार…लड़की ने बताया…तुलसी ने शादी का झांसा देकर भगाया..बनाया संबध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—हिर्री पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया था। छानबीन के बाद आरोपी के साथ लड़की को बरामद किया गया। बयान दर्ज किए जाने के बाद लड़की को परिजनों के और आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।

नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर अपहरण के जुर्म में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी गायब है। पुलिस ने गुमइंसान का मामला दर्ज किया गया। साथ ही लगातार पतासाजी अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि बोड़सरा निवासी तुलसी दास मानिकपुरी के कब्जे में है।

जानकारी के बाद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लड़की को कब्जे में लिया गया। लड़की से धारा 161 के तहत बयान भी दर्ज किया गया। लड़करी ने बताया कि आरोपी को लगभग दो साल से परिचित है। घटना के दिन शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर ले गया। बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,354 और 8 पाक्सो एक्ट भी दर्ज किया गया। लड़की को परिजनों के हवाले कर आरोपी को गिरफ्तारी के बाद ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

close