ओव्हरटेक कर एक्टीवा सवारों ने मारा-पीटा..घटना सीसीटीवी में कैद..आरोपियों को तलाश रही पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—(टेकचन्द कारड़ा)  किराना समान छोडने जा रहे दूपहिया वाहन चालक को आरोपीयों ने ओव्हर टेक कर पहले रोका। इसके बाद बिना कुछ बताए मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में वाहन चालक घायल हो गया। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल के साथ सीसीटीवी को बरामद किया है।
 
           जानकारी के अनुसार अजय बघेल पिता विद्या बघेल नया बस स्टैण्ड स्थित किराना दुकान में काम करता है। दुकान से सामान छोडने के लिए पुराना बस स्टैण्ड की तरफ जा रहा था। इसी बीच पुराना बस स्टैण्ड के पास बिना नम्बर काले रंगी की एक्टीवा सवार दो लोगों ने घेरकर मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके पहले दोनों ने किराना दुकान के कर्मचारी को ओव्हर टेक भी किया।
 
              एक्टीवा सवार और दुकान कर्मचारी को ओव्हर टेक और मारपीट करने वाले दोनो युवक बरेला के रहने वाले है। दोनों का नाम आदित्य ठाकुर और रवि निर्मलकर है। दोनों ने दुकानदार को रोककर पहले तो जमकर गाली गलौच किया। विरोध करने पर दोनों ने अजय को मारना पीटना शुरू कर दिया। जिसके चलते अजय घायल होकर मोटरसायकल से गिर गया।
 
          घटना की जानकारी दुकान संचालक प्रमोद सिंघानिया को मिली। थाना पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने डाक्टरी मुलायजा के बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला है। पुलिस के अनुसार दोनो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
close