आखिर क्यों हर साल मनाया जाता है संविधान दिवस…इस दिन क्या किया जाता है…पढ़ें.. विस्तार से सीजीवॉल की खबर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संविधान दिवस पर संविधानस की प्रस्तावना का पाठन किया। सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने इस दौरान संविधान संकल्प लिया। संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करने का शपथ लेकर अपनी भावनाओं को जाहिर भी किया।

जिला कार्यालय यानी कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गाधी के सामने 26 नवम्बर को सभी कर्मचारी और अधिकारियों समेत आमजन ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उपस्थित सभी लोगों ने संविधान संरक्षण के साथ ही संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करने का  संकल्प लिया। बताते चलें कि 26 नवंबर 1949 के दिन भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया था। इसके साथ ही पूरे देश में एक साथ संविधान की सभी धाराएं लागू हुई।

 साल 1049 के बाद हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। एडीएम आरए कुरुवंशी ने जिला कार्यालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सभी अधिकारी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया। शासन के निर्देशानुसार अन्य जिला कार्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया।

close