भूमि पूजन के बाद DGP ने चलाया कुदाल..कहा..जवानों का हित सर्वोपरि.. परिजनों को मिलेगी परेशानी से निजात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों के हितों के लिए सरकार और विभाग हमेशा तत्पर है। जल्द ही जवानों और अधिकारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त हास्टल बनकर तैयार हो जाएगा। हास्टल में मैस की विशेष सुविधा होगी। यह बाते भूमिपूजन के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने भूमि पूजन और पहला कुदान चलाने के बाद कही।
 
                  डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने गुरूवार को पुलिस लाईन परिसर में भूमि पूजन के बाद सर्वसुविधायुक्त हास्टल निर्माण के लिए पहला कुदाल चलाया। अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों के हितों के लिए हमेशा तत्पर है। छत्तीसगढ़ पुलिस में सबसे ज्यादा संख्या प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की है।
 
             अवस्थी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से राजधानी रायपुर में जवानों के लिए अस्थायी रूप से ठहरने के लिए हॉस्टल की कमी महसूस की जा रही थी। प्रधान आरक्षक,आरक्षक और उनके परिजनों का स्वास्थ्यगत, कार्यालयीन और अन्य कार्यों के लिए रायपुर अक्सर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें ठहरने के लिए होटलों में बहुत पैसा खर्च करना पड़ता था। इसलिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने जवानों और उनके परिजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल का निर्माण का फैसला किया है।डीजीपी ने कहा कि हॉस्टल का निर्माण केंद्रीय कल्याण निधि से कराया जा रहा है।
 
            जानकारी हो कि एएसआई और उसके ऊपर रैंक के जवानों के लिए पहले से ही पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल और मैस की सुविधा है।
 
सभी सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान
 
           प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के लिए निर्माणाधीन हॉस्टल में सभी सुविधाएं होंगी। हॉस्टल में ठहरने के लिए 12 कमरे, हॉल और एक डॉरमेट्री प्रस्तावित है। लगभग 3 दर्जन व्यक्ति रुक सकेंगे। हॉस्टल में किचन की सुविधा भी होगी। जवान और उनके परिजनों के लिए भोजन उपलब्ध रहेगा। 
 
                        हॉस्टल भूमि पूजन के दौरान आईजी रायपुर डॉ आंनद छाबड़ा, एसएसपी रायपुर अजय यादव, एएसपी तारकेश्वर पटेल, डीएसपी मणि शंकर चन्द्रा, आरआई  चन्द्र प्रकाश तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close