Chhattisgarh News | देश | विदेश | भारत | छत्तीसगढ़ | मध्यप्रदेश | Latest News | Breaking News | Chhattisgarh News in Hindi | India News | Samachar | Chhattisgarh News in Hindi | Latest News Chhattisgarh | Latest news of Raipur | Latest news of Bilaspur | Raipur News | छत्तीसगढ़ | हिन्दी समाचार |
बिलासपुर—कोटा पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई के दौरान पांच जुआरियों के अलावा दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की रेेड कार्रवाई में जुआरियों के पास से ताश पत्ती समेत नगद बरामद हुआ है। दोनों कोचियों के पास से करीब 42 पाव शराब बरामद हुआ है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के साथ ही आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
कोटा पुलिस ने जुआ सट्टा और शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर कोटा पुलिस ने कोरी डेम के पास धावा बोला। घेराबन्दी कर मौके से कुल पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए जुआरियों का नाम राकेश वर्मा, शमशेर मोहम्मद,राजकुमार यादव,गोलू वर्मा और लल्लू सोनकर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी बिलासपुर स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा के रहने वाले हैं।
दो कोचियों पर कार्रवाई
पुलिस टीम ने क्षेत्र से मिली जानकारी के आधार पर शराब का अवैध कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौारन पुलिस ने चंगोरी निवासी राजेश यादव के पास से कुल 22 पाव देसी मदिरा प्लेन जब्त किया है। इसके अलावा बेड़ापाट निवासी परमेश्वर ध्रुव से 20 पाव देशी मंदिरा प्लेन जब्त किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।