अमर अग्रवाल ने…कहा..स्मार्ट सिटी और केन्द्रीय मद से हो रहा निर्माण..लेकिन संघवाद के सामान्य शिष्टाचार भूल गयी सरकार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश मुखिया पर  निशाना साधते हुए कहा कि संघीय ढांचे की पंरपराओं को ताक पर रखकर श्रेयबाजी का खेल चल रहा है। अमर ने भेंट मुलाकात को दिखावा बताया। उन्होने प्रेस नोट जारी कर कहा कि कार्यक्रम केवल दिखावे की बारात से ज्याादा कुछ नहीं है। प्रदेश सरकार को विकास कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है। 
पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को दिखावा बताया है। प्रेस नोट जारी कर अमर ने ककहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का कितना भी चक्कर लगा लें…लेकिन कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश सरकार की कथनी और करनी से अच्छी तरह परिचित हो चुकी है। 
अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया लोकतंत्र की दुहाई देते नहीं थकते हैं। लेकिन भारतीय संघवाद के ढांचे में विश्वास नहीं रखते। उन्होने शनिवार को भेंट मुलाकात के दौारन बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग, ट्रेफिक मैनेजमेंट के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, लाल बहादुर शास्त्री शाला का आत्मानंद विद्यालय में उन्नयन आदि करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सारे कार्य केंद्र सरकार की तरफ से स्मार्ट सिटी परियोजना के स्वीकृत हैं।
चार हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि से स्मार्ट सिटी बिलासपुर का काम जारी है। राज्य सरकार ने इसके लिए निर्धारित मैचिंग ग्रांट को नहीं दे रही है। संघीय शासन व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार के मद से सैकड़ो करोड़ो रुपयों की राशि से विकास कार्य लोकार्पण राज्य सरकार कर रही है। लेकिन केंद्रीय मंत्री को अतिथि बनाने के सामान्य शिष्टाचार का पालन भी नहीं किया जा रहा है।
 अमर अग्रवाल ने कहा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों के खिलाफ अरपा नदी पर बनाया जा रहा बैराज प्रदूषण की समस्या खड़ा करने वाला है। नाला और नाली के निर्माण  के लिए राज्य सरकार पैसे नहीं दे रही है। पांच वर्षों में महज 20 करोड़ रुपये नगर  निगम को राज्य सरकार ने दिया है। नाला बनाने का काम बैराज बनाने के पहले होना चाहिए था। स्मार्ट सिटी के फंड का दुरुपयोग हो रहा है।
अग्रवाल ने कहा अरपा विकास की बाते करने वाले मुख्यमंत्री अरपा विकास प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष होते हैं। प्राधिकरण का गठन को डेढ़ वर्ष हो गया है। सरकार को बताना चाहिए कि भ्रष्टाचार से बन रहे  बैराज में पानी कब आएगा। अमर अग्रवाल ने कहा जीरो पावर कट वाले छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली बिल हाफ का वादा किया गया था। लेकिन  वीआईपी कार्यक्रम में भी आधा दर्जन बार बिजली की आँख मिचौली आम बात हो गई है।
अमर ने प्रदेश में माफिया राज का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जमीन माफ़िया,वन माफिया, रेत माफिया,खनिज माफया,कोल माफिया,शराब माफिया,नशे के सौदागरो और ,चावल के लुटेरो,अवैध धंधे के कारोबारियों से जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश में रोज  नए नए घोटाले सामने आ रहे हैं।
पूर्व निकाय मंत्री ने बताया कि चुनावो में लाभ लेने के लिए भेट मुलाकात के नाम पर ब्रांडिंग का खेल चल रहा है। बेरोजगारों के साथ छल और जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। 
close