विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार..लाइव कार्यक्रम में अमर का सरकार पर हमला.कहा..वैक्सीन की जगह घर-घर पहुंच रही शराब..पटनायक से सीखें भूपेश

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाईव कार्यक्रम ‘‘अपनो से अपनी बात‘‘ में भूपेश सरकार पर कोरोना काल में अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप लगाया है। अमर ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में पीड़ित मरीजों के लिए केन्द्र सरकार की आयुषमान भारत योजना का लागू नहीं किया जाना बहुत बड़ा नुकसान है। अमर ने बताया कि योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज होना है। लेकिन प्रदेश सरकार ने योजना को नहीं मानते हुए जनता के साथ विश्वासघात किया है। 
 
योजना से रखा  गया दूर
 
              अमर ने बताया कि आयुष्मान योजना लागू होने से कोरोना काल में गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार लाभान्वित होते । ईलाज के अभाव में लोगों को जान से हाथ नहीं धोना पड़ता। योजना के होते हुए भी गरीब परिवारों को अन्य साधनों से पैसे का बंदोबस्त कराना पड़ा। जिससे आम जनता की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है। पीड़ित परिवारों को अपनी जीविका का संकट पैदा हो गया।
 
4 लाख का मुआवजा
 
             अमर ने बताया कि लॉक डाउन के कारण अनेक गरीब परिवार जिनका परिवार गुमटी ठेला पर पलता है। ऐसे लोग कोरोना काल में मरने को मजबुर होना पड़ा है। शासन को चाहिए कि, ऐसे गरीब परिवारों का शीघ्र सर्वे कराकर उन्हें आर्थिक मदद करें। साथ-ही जिन परिवारों में कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है, उन्हें चार लाख रूपयों की आर्थिक सहायता पहुंचाएं।
 
पटनायक से सीखें भूपेश
 
 लाइव कार्यक्रम में पूर्व निकाय मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल में चक्रवाती तुफानों के कारण जनधन की बहुत हानि हुई है। इन  राज्यो का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं दौरा कर तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित राज्यों को आर्थिक रूप से 1000 हजार करोड़ की आर्थिक मदद दिया। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री के आर्थिक मदद का सम्मान करते हुए 500 करोड़ लेने से इंकार किय़ा है। उन्होन कहा कि, केन्द्र सरकार को हाल फिलहाल आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। यह पैसा केन्द्र सरकार अन्य राज्यों को मुहैया करा दें।

             अग्रवाल ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से प्रेरणा लेना चाहिए। संकट काल में राजनीति छोडकऱ प्रदेश के गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देना चाहिए।
 
 
भ्रष्टाचार का आरोप
               लाइव कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने सरकार पर आरोप लगाया। अमर ने कहा कि, ढाई वर्ष के कार्यकाल के भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। प्रदेश सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार का खेल खुलेआम चल रहा है।,सरकार की क्रियाकलापों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। सरकार शराब, गिट्टी, रेत, खनिज में रिकार्डतोड़ मूल्यों में बेतहासा वृद्धि कर लोगों के जेबों में डाका डालने का काम कर रही है। 
 
निशुल्क वैक्सीन..राज्य करे प्रबंध
     
        कोरोना संक्रमण काल के दौरान जब प्रदेशवासियों को ईलाज और दवाईयों की आवश्यकता थी। ऐसे समय में सरकार शराब को घर घर पहुंचाने का काम कर रही है। यह घोर निंदनीय है। उसी तरह वैक्सीन को लेकर गंदी राजनीति की गई। लोगों को गुमराह किया गया। वैक्सीन बड़ी संख्या में खराब हो गयी है। वैक्सीन लगाने में भी लोगों को वंचित रखा गया। अग्रवाल ने सरकार को सुझाव दिया कि, सरकार वैक्सीन को लेकर राजनीति न करें। क्योंकि 45 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था केन्द्र सरकार ने की है। वह भी निःशुल्क। 18 साल से उपर वालों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था करना राज्य सरकार का काम है।

                   अग्रवाल ने बिलासपुर में चल रही अनेक विकास कार्यो और योजनाओं के बार में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि, अरबों रूपये की योजनाएं जो बिलासपुर शहर के विकास के लिए पूर्व से संचालित है, उन कार्यो को शीघ्र पूरा करना चाहिए। विकास कार्यो को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। 
 
 
 
 
close