अमित शाह ने फिर बोला झूठ..बोले मुख्यमंत्री…जुमलों से भरा है..केन्द्र सरकार का 9 साल.. मकराम ने बताया…इनसे करें संवाद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—है तैयार हम ” स्लोगन से पूरे प्रदेश में विधानसभा प्रशिक्षण शिविर आयोजन का मुख्यमंत्री ने श्रीगणेश किया। मंगलवुार को कांग्रेस भवन कार्यालय बिलासपुर में जिला स्तरीय विधानसभा बूथ प्रशिक्षण शिविर को  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री के सलाहकार  राजेश तिवारी ने सम्बोधित किया। कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज भी किया। तमाम औपचारिकताओं के बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के बाद विजय पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा चुनाव को अब कुछ महीने ही बचे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को पूरी तरह से तैयार है। 
जिला कांग्रेस कार्यालय में बूथ तैयारियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यशाला को मुख्यमंत्री समेत मोहन मरकाम और अन्य नेताओं ने सभी लोगों को वर्चुअल संबोधित किया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता महामंत्री अर्जुन तिवारी ,प्रमुख ट्रेनर घनश्याम देवांगन ने संबोधित किया। घनश्याम देवांगन ने इस दौरान” कांग्रेस के इतिहास  पर  प्रकाश डाला। सलीम राजा उस्मानी ने बूथ प्रबन्धन पर टिप्स दिए। सौरभ मिश्रा ,राहुल श्रीवास्तव और विष्णु देव ने केंद्र सरकार की भ्रामक और झूठे प्रॉपेगैंडा,  सोशल मीडिया की उपयोगिता और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
अर्जुन तिवारी ने कहा कि पिछले 9 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार की तीन बड़ी योजानाए सामने आयी है। स्वच्छ भारत मिशन,उज्ज्वला योजना और  पीएम केअर फण्ड। नोटबन्दी जीएसटी पर तीनों योजनाए पूरी तरह असफल है। भाजपा की योजनाओं से सिर्फ उद्योगपति मित्रों को फायदा हो रहा है। इस दौरान भाजपा का धर्म भी बेनकाब हुआ है। मन्दिर के नाम पर चंदख़ोरी और सस्ती जमीन को मन्दिर ट्रस्ट को ऊंचे दामों पर बेचा गया है।
 वर्चुअल सम्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर है। जाहिर सी बात है कि अब झूठ फैलाया जाएगा। सच तो यह है कि उनके पास कोई ठोस कार्य योजना ही नहीं है। धर्मान्तरण, लव जिहाद, यूसीसी ,जैसे भावनात्मक मुद्दों को लेकर जनता को बरगलाया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग में बोले कि  समर्थन मूल्य का पैसा केंद्र सरकार देती है। जबकि यह सरासर झूठ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए लोन लिया है। उल्टा केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की बकाया 25 हजार करोड़ राशि नहीं दे रही है। 
 कांग्रेस के कार्यकर्ताएं हमारी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए। हमने सभी वर्गों शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषक,मजदूर, आंगन बड़ी कार्यकर्ता, मितनानी के लिए अच्छा काम किया है। हमारी योजनाओ से जनता लाभान्वित हुई है। 
 प्रदेश अध्यक्ष  मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस बात जोर  है कि बूथ,सेक्टर और ज़ोन कमेटी मजबूत हो। इसके लिए लगातार कार्यक्रम बनाये जा रहे है। और परिणाम भी दिखने लगा है। बूथ कमेटी के माध्यम से सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंच रही है। मोहन मकराम ने दुहराया कि बूथ की मजबूती का मतल जीत पक्का। सरकार की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता  हॉट बाजार,चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों में ,समाज की छोटे छोटे समितियों तक पहुंचे। लोगों से संवाद करें। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को मजबूती के साथ रखें। केन्द्र सरकार के झूठ को बेनकाब करें। दरअसल भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल  जुमलो से भरा पड़ा है। 
भाजपा की कथनी और करनी को जनता तक पहुंचाए। नवा छत्तीसगढ़ निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें।
 कार्यक्रम का संचालन नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने किया। इस दौारन शैलेष पाण्डेय ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर उपस्थित लोगों को विस्तार बताया।
close