पत्नी से नाराज…पति फांसी पर झूला…दम घुटने से पहले पहुंची पुलिस…फंदा काटकर पेड़ से उतारा गया…अब अस्पताल में भर्ती

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित मन्नाडोल में फांसी के फंदे से लटकते युवक को पुलिस ने फंदा काटकर बचा लिया है। युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपनी पत्नी से काफी परेशान था। नाराज होकर देर रात्रि घर के सामने स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर ईगल टीम घटना स्थल पहुंच गयी। व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

फांसी पर लटके युवक को बचाया

बीती रात्रि पुलिस को जानकारी मिली कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित मन्नाडोल तिफरा में एक आदमी पत्नी से परेशान होकर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। जानकारी मिलते ही ईगल टीम घटना स्थल पर दस मिलट के अन्दर पहुंच गयी। आनन फानन में पुलिस ने डायल 112 गाड़ी के बोनट में चढ़ कर, फंदे को तत्काल काटा। दम घुटने से पहले व्यक्ति को बचा लिया गया। होश में लाने के बाद व्यक्ति को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल व्यक्ति खतरे से बाहर है।

चार साल बाद दिल्ली में बरामद

 

कोनी पुलिस ने  चार साल से गुम दो बालिकाओं को दिल्ली और  बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से बरामद किया है।दोनो बालिकाओं को टीम ने पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2019 को नाबालिक लड़की के चाचा ने रिपोर्ट में अपहरण की आशंका जाहिर किया। लगातार पतासाजी के दौरान इंस्टाग्राम  से जानकारी मिली कि गुम बालिका इस समय दिल्ली में है। तत्काल बिलासपुर टीम ने दिल्ली पहुंचकर लड़की को बरामद किया।

इसी तरह 3 जनरवरी 2024 को थाना पहुंचकर पिता ने आशंका जाहिर किया कि किसी ने बेटी का अपहरण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी अभियान चलाया गया। जानकारी मिली कि गुम बच्ची इस समय बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में है। कोनी पुलिस टीम ने बालिका को बरामद किया। पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

close