अमानक खाद को लेकर घेराव का एलान..भाजपा नेताओं ने बताया…वर्मी कम्पोस्ट में मिलाया जा रहा धूल…किसान करेंगे विरोध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—अमानक खाद वितरण और किसानों पर वर्मी कम्पोस्ट खरीदने का दबाव डालने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी किसान नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय घेराव का एलान किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि 8 अगस्त को जिले के सभी विधानसभा के किसान और भाजपा नेता प्रदेश सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
भाजपा किसान विंग और नेताओं ने भाजपा कार्यालय में बैठक कर अमानक वर्मी कम्पोस्ट खाद का विरोध किए जाने का फैसला किया है। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि प्रदेश सरकार के तुगलकी फरमान से किसान परेशान और हैरान हैं। किसानों पर लगातार मिट्टी मिली वर्मी कम्पोस्ट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इसलिए भाजपा और किसान संगठन ने फैसला किया है कि 8 अगस्त को कलेक्टोरेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
भाजपा प्रदेश किसान नेता बृजलाल राठौर ने जानकारी दिया कि घेराव कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक विधानसभाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा क्षैत्र के किसान शिरकत करेंगे। भाजपा किसान नेता जिला मोर्चा अध्यक्ष  दुर्गा कश्यप ने कहा कि सरकार अमानक स्तर के खाद को खरीदने के लिए मजबूर कर रही है। बर्मी कंपोस्ट के नाम पर धूल मिट्टी मुरूम बेचा जा रहा है। इस बात को लेकर किसानो में भयंकर आक्रोश है। आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी की तैयारियों को देखते हुए  इस बार जिला मुख्यालय में एक बहुत ही बड़ा प्रदर्शन होने के आसार हैं। बैठक में किसान मोर्चा के साथ ही सभी मोर्चा प्रमुखों ने शिरकत किया।
close