CG News-CG-जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सीएम की घोषणा के बाद डॉक्टरों ने लिया फैसला

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। प्रदेश के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। मांगो को लेकर जूनियर डॉक्टर 31 जुलाई से हड़ताल पर थे। डॉक्टरों की हड़ताल से सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज मुख्यमंत्री ने जूनियर डॉक्टरों की मुख्य मांग स्टाइपेंड का पैसा बढ़ाने की घोषणा की थी। सीएम ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। इस घोषणा के बाद प्रदेशभर में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करते हुए तत्काल काम पर भी लौटने का फैसला किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने पर अब…

पीजी प्रथम वर्ष-53550 से 67500 प्रति माह
पीजी द्वितीय वर्ष-56700 से 71450 प्रति माह

पीजी तृतीय वर्ष-59200 से 74600 प्रति माह
एमबीबीएस इंटर्नशिप-12600 से 15500 प्रति माह किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close