घमंडिया को पसंद नहीं…गरीब का बेटा देश का पीएम…बोले प्रधानमंत्री…पीएससी की करेंगे जांच..नहीं बचेगा दोषी…मजबूरी में किया महिला बिल का समर्थन

BHASKAR MISHRA
8 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश सरकार की नीतियो और अत्याचार से छत्तीसगढ़ की जनता कराह रही है। घोटालेबाजों को दोबारा मौका मिला तो छत्तीसगढ़ को संभालना मुश्किल हो जाएगा। गरीबों का चावल तक बेच दिया। कांग्रेस सरकार को सिर्फ अपने बच्चों से प्यार है आपके बच्चों से नहीं। लेकिन गरीब का बेटा..अपने भाई बहनों के साथ अन्याय नहीं होने देगा। यह बाते साइंस कालेज मैदान में विशाल आमसभा महासंकल्प रैली को संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कही।  प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल को समर्थन देना कांग्रेस की मजबूरी है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार पर पीएससी में घोटाला का भी आरोप लगाया । उन्होने कहा कि सरकार बनते ही जांच होगी…किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा।

खुली जीप से पहुंचे सभास्थल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइंस कालेज मैदान महासंकल्प परिवर्तिन रैली विशाल आमसभा को संभोधित किया। उन्होने इस दौरान प्रदेश सरकार पर चहुंमुखी हमला किया। भ्रष्टाचार और घोटाला करने का आरोप लगाया। इसके पहले प्रधानमंत्री खुली जीप पर सवार होकर मैदान में हैलीपेड से जनता के बीच पहुंचे। चलती जीप से प्रधानमंत्री आम दर्शक का अभिवादन किया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर पीएम का स्वागत किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव भी प्रधानमंत्री के बगल से खड़े होकर जनता से आशीर्वाद मांगा।

ना भूतो..ना भविष्यते

प्रधानमंत्री ने भाषण की शुरूआत…छत्तीसगढ़ी अभिवादन जय जोहारू से किया। इसके पहले अरूण साव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सारी बातों को पेश किया। मोदी ने कहा कि ऐसी भीड़ और ऐसा उत्साह मैने कभी नहीं देखा। इस ऊर्जा को परिवर्तन में लगाना है। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा ने कमाल कर दिया है। प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए आप लोग पूरी से तरह तैयार रहें।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

सपना साकार करने की गारंटी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया। कांग्रेस राज्य ने भ्रष्टाचार का राज्य बना दिया। भाजपा छत्तीसगढ़ के लोगों के सामर्थ्य को पहचानती है। देश को सबसे अधिक राजस्व देने वाला  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में है। इसकी स्थापना भी अटल जी ने किया था। छत्तीसगढ़ का हाई कोर्ट बिलासपुर में ही है। यह काम भी बीजेपी सरकार ने किया। आज मैं गारंटी देने के लिए आया हूं कि आपका हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

राशन का हिसाब मांगे

अपने बच्चों से प्यार..आपके नहीं

अपने संबोधन में पीए ने कहा कि पहले माताएं और बहने खुद को तकलीफ में रखकर परिवार को आर्थिक परेशानी से बचाने बिमारियों को छिपाती थीं। आज हर गरीब को 5 लाख का इलाज मुफ्त में मिल रहा है। उन्होने कहा कोरोना काल में गरीब कल्याण योजना के माध्यम से केन्द्र सरकार ने मुफ्त अनाज दिया। योजना आज भी जारी है। लेकिन प्रदेश की  सरकार ने गरीबों के साथ अन्याय कर अनाज घोटाला किया है। हर छत्तीसगढ़ियों को कांग्रेस सरकार से पूछना है कि बताओ हमारे हक का राशन कहां है। प्रधानमंत्री ने दुहराया कि घोटालेबाजों को दोबारा मौका मिला तो इन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा।  छत्तीसगढ़ में छोटे बच्चे कुपोषण से खत्म हो रहे हैं। इस जानकारी को छुपा कर रखा जा रहा है। कांग्रेस सरकार को सिर्फ अपने बच्चों से प्यार है..आपके बच्चों से नहीं।

गोबार घोटाला..शराब घोटाला

केंद्र की भाजपा सरकार का प्रयास है कि खनिज संपदा का एक हिस्सा यही के विकास में लगे।  इसके लिए भाजपा सरकार ने डीएमएफ बनाय। डॉ रमन सिंह ने नियम तय किया। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन पैसों में भी घोटाला किया है। शराब घोटाला कर क्या कुछ नहीं कमाया। इन लोगों ने तो गोबर को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस ने गौ माता के नाम पर घोटाला किया।  युवाओं को धोखा दिया है।

पीएससी घोटाला की करेंगे जांच

छत्तीसगढ़ पीएससी का घोटाला कांग्रेस की सरकार का युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। जिनकी नौकरी लगी वह परेशान है। जिनको बाहर किया उनका भविष्य अनिश्चित हैं। प्रदेश में सरकार बनते ही जांच होगी। जो भी दोषी होंगे भाजपा की सरकार उन्हें नहीं छोड़ेगी।

धान का रूपया केन्द्र ने दिया

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों को हमेशा धोखा दिया है.. झूठ बोला है। बहुत जिम्मेदारी से बोल रहा हूं कि किसानों दाना दाना मोदी सरकार खरीदेगी। धान खरीदने के लिए मोदी सरकार ने 1 लाख करोड रुपए से ज्यादा प्रदेश सरकार को दिए हैं। किसानों को पूछना चाहिए कि सच बताए कि केन्द्र से कितना पैसा धान खरीदी के लिए आया। झूठों को बेनकाब करना चाहिए। मोदी ने दुहराया कि एक समय कांग्रेस के नेता कहते थे कि केन्द्र से एक रूपया भेजा जाता है। लेकिन हितग्राही तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचता है। लेकिन मोदी 1 रूपया भेजता है तो किसानों तक 100 पैसा पहुंचता है।

 घमंडिया से रहे सावधान

प्रधानमंत्री ने बताया कि मां की पीड़ा गरीब मां का बेटा ही समझ सकता है। इसलिए गरीब के बेटे ने गारंटी दिया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत माता बहनों को न्याय मिलेगा। मोदी ने बताया कि घमंडिया साथियों की नींद हराम हो गई है। वह नए-नए खेल-खेल रहे हैं। माता और बहनों की बड़ी हुई जागरूकता से घमंडियां डर गए थे। उन्होंने मजबूरी में बिल का समर्थन किया है। घमंडिया अब बहनों में फूट डालना चाहते हैं। झूठ बोलने वालों के चक्कर में ना फंसे।

कांग्रेस को पसंद नहीं…गरीब का बेटा पीएम

कांग्रेस की सरकार को मोदी और मोदी की योजनाएं पसंद नहीं है। रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब आवास का काम तेजी से हुआ। भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर बनाने का होगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को तकलीफ है पिछड़े समाज का बेटा प्रधानमंत्री बन गया । कांग्रेस के लोग पिछड़े और दलित वर्गों से नफरत करते हैं। हमने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया।  आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया। कांग्रेसियों को यह पसंद नहीं है।

मोदी ने लिया बैंक गारंटी

मोदी ने कहा कि  बहनों को 4 साल में 10 करोड़ घरों में पाइप से शुद्ध पानी जल पहुंचने का काम किया। छत्तीसगढ़ में लोगों को शुद्ध पानी पिलाने का काम तेजी से नहीं किया जा रहा है। यहां की सरकार यह सोचती है कि माता और बहनों को शुद्ध पानी मिलेगा तो वे मोदी मोदी करने लगेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 13000 करोड रुपए की योजना विश्वकर्मा का जिक्र किया। विश्वकर्मा परिवारों के लिए नई योजना शुरू की है। किसी श्वकर्मा भाई को आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए बैंक.. गारंटी नहीं मांगेगा क्योंकि आपकी गारंटी मोदी ने पहले से ही ले लिया है।

हमारा नेता कमल

भाषण के अंत में नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ को जीतना है। हमारा एक ही नेता है कमल।  हमारा एक ही लक्ष्य है, कमल को जीताना। हर बूथ में कमल खिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

close