Assembly Election- छत्तीसगढ़ में 5.50 करोड़ से ज्यादा की नगदी और सामग्री जब्त

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी की जा रही है। अब तक 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक की नगदी और वस्तुएं जब्त की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बताया गया है कि निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है, जिसमें अब तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है।

इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही लगभग 62 लाख रुपए की 1,838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं भी बरामद की गई है।Assembly Election

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने 2 करोड़ 3 लाख 563 रूपए की अन्य साम्रगियां जब्त की है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।Assembly Election

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close