फावड़ा से किया हमला..पत्नी मौके पर ढेर..आरोपी पति गिरफ्तार..बताया..पत्नी का था अवैध सम्बन्ध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पत्नी की चरित्र पर शक करने वाले हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कुछ घंटों के अन्दर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान औचार को बरामद कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिरगिट्टी निवासी गेंदलाल भआरती सीताराम भारती ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री की हत्या हुई है। दोनो प्रार्थियों ने हत्या का आरोप दामाद पर लगाया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

                          प्रार्थी ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी साल  2008 में बबलू उर्फ शिव कुमार कोसले निवासी गणेश नगर नयापारा निवासी से हुई। शादी के कुछ साल बाद शिव कुमार अपनी पत्नी की चरित्र को लेकर शक करने लगा। जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन वाद-विवाद होने लगा। कुछ दिन पहले फसका जीजा कमल टंडन ने भी शिव कुमार कोसले को घर जाकर समझाया। पत्नी से अनावश्यक विवाद नही करने को कहा। इस दौरान बबलू ऊर्फ शिकुमार ने कहा कि यदि पत्नी आदतों से बाज नहीं आयी तो जान से मार देगा।

            पीड़ित ने बताया कि 1 नवम्बर की सुबह लगभग 9: बजे पड़ोसन ने बतायी कि बेटी की हत्या हो गई है। डायल 112 दामाद को लेकर पुलिस थाना गयी। खबर के बाद बेटी के घर जाकर देखा कि उसके माथे पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

                पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध आईपीसी की धारा 302 अपराध दर्ज किया। थाना प्रभारी फैजूल शाह की अगुवाई में विवेचना के बाद आरोपी बबलू उर्फ शिव कुमार कोसले पिता जगदीश कोसले को हत्या के आरोप में पकड़ा गया। बबलू की निशानदेही पर फावड़ा को बरामद किया गया।

             पूछताछ के दौरान आरोपी बबलू उर्फ शिव कुमार कोसले ने बताया कि उसकी पत्नी सरकंडा स्थित मोनालिसा ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। कुछ लोगों के संपर्क में थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद होता था। घटना के दिन सुबह अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर जाने से मना किया। पत्नी बात मानने से इंकार कर दिया। तैश में आकर उसने नजदीक पड़े फावड़े से पत्नी की सिर में तेज वार किया। और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी को न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

close