हत्या से पहले आरोपियों ने U-TUBE में किया सर्च…फिर प्रेमी ने उतारा परित्यक्ता के प्रेमी को मौत के घाट..दोस्त ने भी दिया साथ

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— बिलासागुड़ी में पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने चकरभाठा स्थित सेन्ट्रल पाईंट के पीछ पायी गयी लाश की गुत्थी खुलासा किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले में हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अपराध को अंजाम देने से पहले आरोपी लगातार मोबाईल में यू-ट्युब में क्राईम पेट्रोल को सर्च किया। इसके बाद एक रणनीति के तहत हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस कप्तान ने इस दौरान पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जानकारी को भी पत्रकारों से साझा किया।
पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) दुर्गेश यादव पिता अशोक यादव निवासी सतबहनिया मंदिर तालाब के पास बंधवापारा सरकण्डा बिलासपुर।
2) मनोज यादव पिता उघोश्याम यादव निवासी श्रीराम टाॅवर के सामने व्यापार विहार थाना तारबाहर बिलासपुर।
3) ललीता यादव पति सोनू यादव निवासी अटल आवास नूतन चैंक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर ।
शव की पहचान के बाद धरपकड़
पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने 24 घंटे पहले चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित सेन्ट्रल पाईंट के पीछे लावारिश मिली लाश की गुत्थी का खुलासा किया। पुलिस कप्तान ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह चकरभाठा पुलिस को होटल सेन्ट्रल पाईंट के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुॅची पुलिस ने एक व्यक्ति की खून से लथपथ शव को बरामद किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली कि शव किसका है।
मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस के साथ एसीसीयू की टीम ने पता साजी अभियान चलाया। इसी दौरान जानकारी मिली कि अज्ञात शव दीपक यादव पिता परदेशी यादव का है। मृतक पेशे से ड्रायवर और चौबे काॅलोनी अटल आवास नया सरकण्डा का रहने वाला है।
पूछताछ के अलावा पुलिस ने छानबीन के दौरान घटना स्थल से हासिल बीयर बाॅटल के पंजीयन नम्बर के आधार पर बिक्री स्थान का पता लगाया। पुलिस को जानकारी मिली कि बीयर बाॅटल को व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से खरीदा गया है। इसके बाद शराब दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धो की पहचान की गयी।
प्रेमिका के अवैध रिश्ते की जानकारी
इसी दौरान एसीसीयू टीम को पता चला कि सरकण्डा अटल आवास की रहने वाली परित्यक्ता ललीता यादव  का आरोपी दुर्गेश यादव से अवैध रिश्ता था। लेकिन दुर्गेश यादव अपने मौसेरे भाई मृतक दीपक यादव और ललीता यादव के बीच नाजायज संबधों को लेकर नाराज था। इस बात को लेकर जब तब दुर्गेश और ललीता यादव के बीच झगड़ा भी हुआ। दुर्गेश ने ललिता को झगड़े के दौरान कई बार समझाया और मृतक दीपक को जान से मारने की बात भी कही। इसी बात को लेकर दुर्गेश का कई बार मृतक दीपक के साथ झगडा भी हुआ।
प्रेमी, दोस्त और प्रेमिका ने मिलकर मारा
पुलिस कप्तान संतोष ने बताया कि अवैध रिश्ते को लेकर दुर्गेश और ललीता मिलकर कई दिनों तक दीपक यादव की हत्या करने की योजना बनाते रहे। साथ ही  घटना के बाद पुलिस से बचने की तरकीब भी यू-ट्यूब में खोजते रहे। आरोपियों ने क्राईम पेट्रोल जैसे सिरियल देखकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। योजनाबद्ध तरीके से 14. अप्रैल 23 की शाम मृतक दीपक यादव से दुर्गेश नूतन चौक में मिला। आरोपी ने दीपक यादव की गाडी नूतन चौक में ही छुडवाकर अपने साथ कंपनी की मारूती ब्रेजा गाडी में बैंठाकर व्यापार विहार ले गया।
यहाॅ से तीसरे साथी मनोज यादव को साथ लिया। व्यापार विहार शराब दुकान से बीयर और  शराब खरीदकर ब्रेजा गाडी से तीनों मौका ए वारदात लेकर गए। सूनसान इलाके में गाडी खडी कर दुर्गेश यादव और मनोज यादव दोनो ने मिलकर मृतक को जमकर शराब पिलाया। नशे चढ़ने के बाद दोनों ने मिलकर धारदार पेचकस और सेनेटरी पत्थर से दीपक यादव पर जानलेवा हमला किया। मौत के घाट उतारने के बाद दोनो आरोपी ब्रेजा कार से मौके से फरार हो गए।
हत्या की घटना के बाद दुर्गेश यादव सारी जानकारी को प्रेमिका ललिता यादव के साथ साझा किया। तीनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध भी कबूल किया है।तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
close