खत्म होती आंचलिक खेल संस्कृति को भूपेश ने किया जिंदा..बोले पर्यटन बोर्ड चैयरमैन…सीएम को पता है, स्वस्थय शरीर में होता है..स्वस्थ्य चिंतन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कोटा विधानसभा के बेलगहना मैें राजीव मितान के बैनर तले प्रदेश सरकार का विशेष और लोकप्रिय कार्यक्रम छत्तीसगढ़िया ओलंपियाड़ का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मण्डल के चौयरमैन ने शिरकत किया। कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अटल श्रीवास्तव ने उभरती प्रतिभाओं को ना केवल प्रोत्साहित किया। इस दौरान पर्यटन बोर्ड चैयरमैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक का उद्देश्य स्वामी विवेकानन्द के सिद्धांतो पर आधारित है। कार्यक्रम के बहाने हमें ना केवल शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है। बल्कि बौद्धिक रूप से समृद्ध होने का अवसर मिलता है। साथ ही हमें अपनी पारम्परिक खेल संस्कृिति को नजदीक से जानने और समझने का अवसर भी मिलता है। 
 कोटा विधानसभा के बेलगहना क्षेत्र में  बुधवार को छत्तीसगढ़ ओलम्पिक प्रतियोगिता आयोजन राजीव मितान क्लब के बैनर तले किया गया। बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड चैयरमैन अटल श्रीवास्तव ने शिरकत किया। अटल श्रीवास्तव को अपने बीच पाकर प्रतियोगी और छात्र छात्राओं ने खुशी जाहिर किया।
अटल श्रीवास्तव ने इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का हमेशा मानना रहा कि स्वस्थय दिमाग में ही स्वस्थ विचार होते हैं। खेल से शरीर मजबूत होता है। फिर मजबूत शरीर ही मजबूत और तेज दिमाग का कारण बनता है।
चैयरमैन ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने खेल को हमेशा प्राथमिकता में शामिल किया। उन्होने इस बात का भी ध्यान रखा कि जब तक हम शारीरिक रूप से मजबूत नहीं होंगे। तब तक हमारा समग्र विकास संभव नहीं है। साथ ही उन्होने धीरे धीरे खत्म हो रही आंजलिक खेल संस्कृति का भी ख्याल रखा। तमाम पहलुओं पर चिंतन के बाद ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है।
अटल श्रीवास्तव ने बताया कि राजीव मितान क्लब ने भूमिका सराहनीय है। खेल का आयोजन कर प्रतिभाओं को सामने लाने का काम किया है। प्रदेश सरकार के उद्देश्यों को नाम केवल पूरा किया है। बल्कि प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर भी दिया है। 
इस दौरानर अटल श्रीवास्तव ने गेड़ी चढ़कर आनन्द लिया। साथ ही लोगों को भी प्रेरित किया। गेड़ी चढ़ने का आनन्द लेने के बाद अटल ने बताया कि हमारी परम्पराओं में खेल को बहुत ही अहम् स्थान हासिल है। हर खेल का अपना उद्देश्य है। चाहे गिल्ली डंडा हो या फिर  फिर फुगड़ी और गेड़ी क्यों ना हो। अटल श्रीवास्तव ने इस दौरान आयोजन हाईस्कूल बेलगहना में पौधरोपण किया। छात्राओं के बीच छाता का भी वितरण किया। साथ ही आयोजित भिन्न भिन्न कार्यक्रम में शिरक किया।
close