तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई….दो मामलों में 34 लीटर शराब बरामद…महाराष्ट्र निवासी से बरामद किया 10 किलोग्राम गांजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने अलग अलग ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब और 10 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने प्रकरण में कुल चार आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के सामने पेश कर जेल के हवाले कर दिया है।

यहां पकड़ाया 18 लीटर शराब

 अतिरिक्त पुलिस कप्तान शहर राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी समेत करीब 17 लीटर से अधिक मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस ने शराब परिवहन करते स्कूटी को भी जब्त किया है।

राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली एक काले रंग के बिट्टू बेग में एक्टिवा से शहर की तरफ एक व्यक्ति शराब बिक्री करने आ रहा है। जानकारी के बाद घेराबंदी कर  व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम गोविंदा विश्वकर्मा निवासी लाल खदान उधोनगर का निवासी बताया। छाबबीन के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 18 लीटर शराब जब्त किया गया।  साथ ही स्कूटी भी बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।

यहां 17 लीटर शराब के साथ पकड़ाए दो आरोपी

– नाम आरोपी 1. भूपेंद्र चौहान पिता अजय चौहान उम्र 20 साल साकिन परियापारा पर लाल खदान थाना तोरवा बिलासपुर 2.नवीन वस्त्र पिता संतोष वस्त्रकार उम्र 20 साल साकिन लाल खदान थाना तोरवा बिलासपुरॉॉ

अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने जानकारी दिया कि तोरवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शराब परिवहन करते एक एक्टिवा को पकड़ा है।  छानबीन के दौरान दो आरोपियों से कुल 17 लीटर शराब बरामद किया गकया। पकड़े गए आरोपी का नाम भूपेंद्र चौहान और नवीन वस्त्रकार है।  दोनो आरोपी लालखदान के रहने वाले हैं। दोनो को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

दस किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद

तोरवा पुलिस ने सूचना के बाद घेराबन्दी कर आरपीएफ कॉलोनी पानी टंकी के पास एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपी ने अपना नाम विजय मुकुंद वाहने बताया। आरोपी ने बताया कि मुख्य रूप से संजय गांधी नगर रानी दुर्गावती चौक नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है। छानबीन के दौरान आरोपी के पास से 10.250 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट 20 (बी) के तहत गिरफतार कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।

close