Google search engine

बिलासपुर SP द्वारा मई 2023 के लिए.. 8 अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार से उपकृत किया गया

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा माह मई 2023 के लिए प्रतिष्ठित कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक एवं 4 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का चयन किया गया।

Join WhatsApp Group Join Now

जानकारी विदित हो 1.सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को माह मई के लिए निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध अभियान चलाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए, 2. ए.सी.सी.यू.के उप निरीक्षक अजय वारे को सिविल लाइन थाना में एक महिला के यहां हुई चोरी के प्रकरण में 53 लाख ₹38000 की बरामदगी के लिए, 3.कोनी थाना प्रभारी उप. निरीक्षक प्रसाद सिन्हा को सेंदरी में हुए अंधे कत्ल के हत्याकांड को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए।

4. जिला विशेष शाखा में आम जन सूचना एवं गोपनीय जानकारी एकत्रित करने में सराहनीय कार्य के लिए सहायक उपनिरीक्षक संतोष सारीवान को चुना गया । इसके अतिरिक्त 5. आतिश पारीक प्रधान आरक्षक 303 को आग से जनहानि बचाने में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए, 6. बेलगहना चौकी के आरक्षक 203 सत्येंद्र सिंह राजपूत द्वारा 16 वर्षों से हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके किए सफल प्रयासों के कारण।

7. यातायात थाना के आरक्षक क्रमांक 1010 यासीन हुसैन को मॉडिफाइड साइलेंसर लगी गाड़ियों के खिलाफ उनके द्वारा किए गए सफल योगदान के लिए एवं,8. सिरगिट्टी थाना के आरक्षक क्रमांक 837 अफाक खान को हत्या के 11 आरोपियों की अल्पावधि में गिरफ्तारी करने में योगदान के लिए कॉप पुरस्कृत ऑफ द मंथ के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

चयनित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को पुरस्कार के रुप में नगद एवं प्रशंसा पत्र के साथ ही उत्कृष्ट सेवा का उल्लेख उनके सेवाकाल पुस्तिका में भी दर्ज होगा। उन सभी के फोटो जिले के थानों में सम्मानित किए जाने के रूप में लगाए जाएंगे।

इसके विपरीत कार्य में लापरवाही एवं अशोभनीय अनुचित कार्यों के लिए रतनपुर थाना के निलंबित पूर्व निरीक्षक कृष्णकांत एवं कोटा थाना के आरक्षकों क्रमांक 191 आशीष वस्त्रकार एवं 1109 मिथिलेश सोनवानी को दंडित करते हुए लाइन भेजा गया है। पुरस्कार वितरण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर जिला संतोष सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

close
Share to...