बिलासपुर निगम क्षेत्र के चारो विधानसभा पर भाजपा का कब्जा…अमर की बड़ी जीत…प्रबल को अटल और बांधी को लहरिया ने रोका

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर और जीपीएम जिले के सभी सात विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ी जीत हासिल किया है। कुल पांच पर भाजपा  और दो सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। सबसे बड़ी बात कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी  4 विधानसभा पर भाजपा ने बड़ी जीत हासिल किया है। मस्तूरी विधानसभा सर्वाधिक नोटा का रिकार्ड दर्ज हुआ है।

किस विधानसभा में किसको कितना वोट

1, बिलासपुर…अग्रवाल अग्रवाल भाजपा ..83022, शैलेष पाण्डेय कांग्रेस…54063…मिले हैं। विधानसभा में 1737 डाकमत में अमर को 910 और शैलेष को 686 मिले। नोटा में पड़े मतों की संख्या 866 है।

2, कोटा विधानसभा—कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव को 73471 मत, भाजपा नेता प्रबल प्रताप को 65522 मत। रेणु जोगी को 8884 मत। नोटा मत की संख्या 3192 । डाकमत 1252 में अटल को 419, प्रबल को 505 और रेनू जोगी को 105 मत ।

3, बेलतरा विधानसभा–भाजपा नेता सुशान्त शुक्ला को 79528, कांग्रेस नेता विजय को 62565 मत। नोटा मत की संख्या 587।  कुल डाकमत1303 में 733 मत सुशान्त को और विजय केशरवानी को 386।

4, मस्तूरी विधानसभा–कांग्रेस नेता दिलिप लहरिया को सर्वाधिक मत 95497, भाजपा नेता डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी को 75356 मत। कुल डाकमत पत्र 829 सर्वाधिक डाक मत भाजपा को 271 और दिलीप लहरिया को 324 मिले। नोटा मत की संख्या 2333।

5,तखतपुर विधानसभा…भाजपा नेता धरमजीत सिंह को मिले मत की सख्या 90978 और कांग्रेस नेत्री रश्मि आशीष सिंह को 76086 । नोटा की संख्या 1395। कुल डाकमत की संख्या 1303 में से धरमजीत को 683 और रश्मि सिंह को 426 हासिल हुए है।

6 बिल्हा विधासभा…भाजपा नेता धरमलाल कौशिक को कुल 100348 और सियाराम कौशिक को 91389 मत मिले। नोटा मत की संख्या 547

close