भाजपा को मिला चुनावी पार्टनर…निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय का एलान…..पूरी ताकत के साथ बनाएंगे प्रदेश में सरकार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अब चन्द महीने ही बाकी है। हम सबको मिलकर चुनाव में लड़ना होगा। भाजपा से गठबंधन कर हम पूरी ताकत के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यह बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कही।
उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोगी और मंत्री निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। उन्होने बिलासपुर संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉक्टर संजय निषाद ने बताया कि चुनावी बिगुल फूंका जा चुका है। हम सबको पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होने एलान किया कि निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
 संजय निषाद ने मीडिया को बताया कि केंद्र में निषाद पार्टी का भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी दल है। हम केन्द्रीय गठबंधन को प्रदेश में भी कायम रखेंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव में हम भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी के रूप में मैदान में होंगे।
डॉ. निषाद ने कहा कि.. उत्तर प्रदेश में बेहतर तालमेल के साथ भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में भी आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर प्रदेश सरकार को हटाकर गंठबंधन की सरकार बनाएंगे।
close