भाजपा नेता चन्देल की प्रेस वार्ता..हर सवाल पर किया डक..बताया..2 गुना होगी आय..कहा..भूपेश किसान विरोधी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़  विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चन्देल ने कहा कि केन्द्र सरकार की कृषि कानून लागू होने से किसानों की आय दो से चार गुना हो जाएगी। प्रदेश की भूपेश सरकार से किसान परेशान है। आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों का कृषि  कानून का विरोध करना ठीक नहीं। इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस नेता जिम्मेदार हैं। यह जानते हुए भी कि केन्द्र सरकार एमएसपी को खत्म नहीं कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   भाजपा कार्यालय में कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चन्देल ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार की मंशा साफ है कि 2022 तक प्रदेश के भूमिपूत्रों की आय दो गुना हो जाए। प्रधानमंत्री ने धरती पुत्रों से वादा किया था। इसलिए किसान हिते मे केन्द्रीय कृषि कानून लाया गया है। इस कानून में एमएसपी खत्म नहीं किया जाएगा। किसानों की मांग के अनुरूप लायसेंस धारी व्यक्ति फसल की खरीदी करेगा। स्पष्ट करना चाहूंगा कि फसल खरीदते समय  किसान की जमीन से किसी प्रकार का सौदा नही होगा। व्यापारी खुद के खर्च पर किसानों के खेत से अनाज ले जाएगा।

                नारायण चन्देल ने जानकारी दी कि कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। किसानों को सामने रखकर अपना हित साध रही है। जबकि बताना जरूरी है कि बिल को एक्सपर्ट और किसानों के परामर्श के बाद तैयार किया गया है।

               प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए नारायण चन्देल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ छल किया है। सरकार बनाने से पहले दो साल का बोनस किसानों को देने का वादा किया था। धान प्रतिक्विटिंल 2500 रूपए में खरीदने की बात हुई थी। लेकिन आज चक कांग्रेस सरकार ने चौधा किस्त नहीं दिया है।

            चन्देल ने कहा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। धानखरीदी केन्द्रों में टोकन के नाम पर रिश्वत का बोलबाला है। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी धानखरीदी केन्द्रों में भाजपा नेता किसानों को कृषि कानून की सच्चाई को बताएंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि महीने में रायगढ़, कवर्धा और धमतरी में तीन महापर्व का आयोजन किया जाना है। आयोजन में प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता किसानों  से संवाद करेंगे।

 तीन सवाल में प्रेसवार्ता खत्म.सवालों में उलझे चन्देल

                 प्रेस वार्ता में नारायण चन्देल काफी अहसहज नजर आए। कमोबेश सभी सवालों को टालते रहे। कृषि कानून ट्रेड या एग्रीकल्चर बिल के सवाल पर उन्होने कुछ नहीं बोला। पत्रकारों ने जब बताया कि कृषि पर कानून बनाना राज्य का अधिकार है। चन्देल ने जवाब में कुछ नहीं कहा। जब पूछा गया कि क्या ऐसा किया जाना राज्य के संवैधानिक अधिकारों का अतिक्रमण है। इस सवाल को भी चन्देल ने अनसुना कर दिया।

                 एमएसपी के सवाल पर कुछ सहज नजर तो आए। लेकिन जवाब देने में चन्देल ने कंजूसी की। उन्होने बताया कि कृषि मंत्री किसानों को एमएसपी  नहीं हटाए जाने का आश्वासन दे रहे है। किसानों को मान जाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस यहां राजनीति कर रही है।

                               एक अन्य सवाल पर नारायण चन्देल ने चुप्पी साध ली। उन्होने नही बताया कि कोरोना काल में अध्यादेश लाने की मुख्य वजह क्या है। उन्होने हर सवाल की तरह यहां भी वही दुहराया कि किसानों की आय..मोदी के प्रयास से दो से चार गुना हो जाएगी।

          प्रेस वार्ता के दौरान नारायण चन्देल के अलावा बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष. युवा मोर्चा अध्यक्ष..और भाजपा जिला महामंत्री, आलेख वर्मा,राकेश चन्द्राकर मौजूद थे।

close