भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया…विष्णु देव के नाम का हुआ एलान..युवा मोर्चा नेताओं ने की जमकर आतिशबाजी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–कुनकुरी विधायक और पूर्व मंत्री विष्णु देव साय के भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किया है। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर इस दौरान भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि साय के मुख्यमंत्री बनने से आदिवासी समाज का सम्मान हुआ है। निश्चित रूप से इससे प्रदेश का ना केवल तेजी से विकास होगा। बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परम्परा को नई ऊंचाई मिलेगी।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री पद के नाम का एलान होने के साथ ही बिलासपुर जिले के भाजपा कार्यक्रताओं ने कार्यालय में जमकर जश्न मनाया।  आतिशबाजी कर अपनी खुशियों को जाहिर भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के निर्णय का स्वागत भी किया है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते चलें कि प्रदेश कार्यालय में दोपहर बाद पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने भाजपा विधायकों से रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया। पर्यवेक्षकों ने सरगुजा संभाग से आनेवाले आदिवासी विधायक विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय का नाम सामने आने के बाद प्रदेश भर कार्यक्रताओं ने निर्णय का स्वागत किया। बिलासपुर जिला भाजपा  कार्यालय में युवामोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर अपनी खुशियों को जाहिर किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा की  पहला अवसर है प्रदेश को एक आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री के फैसले से जग जाहिर हो गया है कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास मंत्र का अक्षरसः पालन किया है।

 भाजपा नेता ऋषभ और महर्षि वाजपेयी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिली है।कभी माफिया अपराधी और भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके छत्तीसगढ़ का अब ना केवल तेजी से विकास होगा। बल्कि माफिया और गुण्डाराज भी खत्म होगा। विष्णु देव साय सरल और सौम्य व्यक्तिव का दूसरा नाम है। आदिवासी नेता विष्णुदेव साय ने अब तक पार्टी और सरकार में रहकर अपनी कार्यशैली से देश और समाज को नई दिशा भी दिया है। प्रदेशवासी आज भी विष्णुदेव साय के काम को याद करते हैं।

इस अवसर पर युवामोर्चा नेता प्रणव शर्मा, सुनीता मानिकपुरी अंकित गुप्ता राकेश चंद्राकर मोनू रजक नितिन छाबड़ा वेदांत शुक्ला मुकेश राव मनीष पाठक आशीष मिश्रा राहुल सिंह अंकित पाठक ओम सूर्य कारण पांडे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा जिला बिलासपुर की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

close