BMO को हटाने आदेश जारी, पढ़िए क्या है वजह

Shri Mi
2 Min Read

सुकमा।BMO सत्यनारायण राव चिकित्सा अधिकारी को खंड चिकित्सा अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया।मीडिया रिपोर्ट मुताबिक बीते 2 दिनों से छिंदगढ़ के BMO सत्यनारायण राव को हटाने की मांग पर स्वास्थ्यकर्मी अड़े हुए थे। आरोप था कि पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी मोहन नाग की तबियत बिगड़ गयी थी, लेकिन BMO ने छुट्टी नहीं दी, जिसके बाद ड्यूटी के दौरान ही स्वास्थ्य संयोजक मोहन की मौत हो गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप था कि बीएमओ की अमानवीयता की वजह से मोहन नाग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लगातार पिछले 2 दिनों से विरोध हो रहा था और BMO को हटाने की मांग चल रही थी, लेकिन मांग मानी नहीं जा रही थी। जिसके बाद 11 अक्टूबर जिलास्तरीय प्रदर्शन का ऐलान किया गया था और चेतावनी दी गयी थी, कि जबतक BMO को हटाया नहीं जाएगा तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

लिहाज़ा आंदोलन के ठीक पहले BMO सत्यनारायण राव को हटाने का फैसला प्रशासन ने कर दिया। BMO छिंदगढ़ एमवीवी सत्यनरायण राव की जगह पर कपिलदेव कश्यप को छिंदगढ़ BMO का एडिशनल चार्ज दिया गया है। कपिलदेव अभी सुकमा के बीएमओ हैं, जो छिंदगढ़ का भी चार्ज संभालेंगे। दरअसल स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी थी कि अगर तत्काल छिंदगढ़ बीएमओ को नहीं हटाया गया तो 11 अक्टूबर यानी आज जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और CMO का घेराव किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close