दो अलग अलग ठिकानों से दो जुआरी गिरफ्तार.. आनलाइन खिला रहे थे सट्टा..एलईडी,मोबाइल समेत नगद बरामद..जुआ एक्ट का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-थाना सिविल लाइन पुलिस  और सायबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई कर दो अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला है। दोनों ही जगह से आईपीएल पर सट्टा लगाते दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास इलेक्ट्रानिक सामान के अलावा लाखों की सट्टा पट्टी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
              एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर चेन्नई और मुम्बई पर सट्टा लगवाते दो अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। 
 
              उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि सिविल लाइन क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर  चेन्नई और मुंबई के मध्य खेले जा रहे 20-20 मैच पर आनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। 
 
                 जानकारी के बाद बताए गए ठिकानों पर पुलिस टीम ने धावा बोला। चांटापारा मोहन्ती स्कूल के पास से जयंत सोनी को हिरासत में लिया गया ।इसी तरह सरजू बगीचा स्थित एक घर से रवि अग्रवाल को सट्टा खिलाते देर रात गिरफ्तार किया गया है।
 
                 चांटापारा स्थित कार्रवाई में पुलिस टीम ने जंयत सोनी के पास से एक एलइडी टीवी एक नई मोबाइल 7000 रूपए नगदी बरामद किया गया है। जबकि रवि अग्रवाल के पास से एक  एलईडी टीवी, मोबाइल  5,500 रूपए जब्त हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई है।
close