घेराबन्दी के बाद पकड़ाए दोनो आरोपी..एक्टीवा समेत भारी मात्रा में शराब बरामद..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने धावा बोलकर करीब 18 लीटर शराब बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान शराब समेत एक्टीवा को जब्त किया गया है।
 
            सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति एक्टीवा में छिपाकर शराब का परिवहन कर रहा है। जानकारी मिलते ही तत्काल टीम को  तैयार कर मौके के लिए रवाना किया गया।
 
            गोविंद नगर सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एएस 5944 को रुकवा कर  जांच पड़ताल की गयी। पूछताछ के दौरान एक्टीवा सवार दोनों आरोपियों ने अपना नाम अनिल ध्रुव और मीना ध्रुव बताया। दोनो आरोपी ने नयापारा का निवासी होना बताया।
 
                      जांच पड़ताल के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा के सामने छिपाकर रखे गए 96 पाव  मदिरा प्लेन लाल कलर के बैग से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा  धारा 34(2)59 के तहत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों के न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
            घेराबन्दी कर धर पकड़ की कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह,  प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, कमलेश शर्मा का सक्रिय योगदान रहा।
 
 
 
close