यहां से 10 लाख रूपए बरामद…साड़ियों का बण्डल जब्त…संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में सामने आया मामला..व्यापारियो में नाराजगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में व्यापार विहार में  करीब दस लाख रूपए चलते कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने छानबीन के दौरान एक बस से दो सौ साड़ियां बरामद किया है। दोनो ही मामलों में अपराध दर्ज किया गया है।

 तारबाहर पुलिस ने वाहन चेकिंग दौरान क्रेटा कार से करीब दस लाख रूपए बरामद किया है। पुलिस के अनुसार व्यापार विहार क्षेत्र में चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक क्रेटा कार से 9,50,000 रुपए बरामद हुए। मामले में पूछताछ हो रही है। साथ ही पत्रक जप्त किया गया है।  तथ्यों के आधार पर धारा 102 के तहत कार्रवाई की गयी है।

दो सौ से अधिक साड़ियां बरामद

सरकंडा पुलिस के अनसुार मुखबीर से जानकारी मिली कि रतनपुर की ओर से पुष्पराज बस में 3 बोरियों में साड़ी भरकर लाया जा रहा है। जानकारी के बाद तत्काल सरकण्डा से एक टीम तैयार कर  महामाया चौक रवाना किया गया। रतनपुर की तरफ से आ रही पुष्पराज बस क्रमांक CG 10 AW 0772 से चेकिंग अभियान के दौरान  3 बोरी गट्ठा बरामद किया गया। बस चालक सहायकों ने किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बंडल को बस में लोड करना बताया।  छानबीन के दौरान 200 नग साड़ी बरामद किया गया।

close